एक्सप्लोरर

मरीजों और डॉक्टर्स के बीच टकराव दूर करने के लिए इस अस्पताल में शुरू हुई काउंसलिंग

मरीजों और डॉक्टर्स के बीच टकराव और तनाव दूर करने के सफदरजंग अस्पताल में अस्पताल प्रशासन और संघ से संबंधित स्वयंसेवी संस्था आओ साथ चलें ने इस साझा अभियान की शुरुआत की गई.

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में आए दिन मरीजों और डॉक्टरों के बीच हो रहे टकराव की घटनाएं कम करने के लिए बुधवार को काउंसलिंग सेवा शुरू की गई. अस्पताल प्रशासन और संघ से संबंधित स्वयंसेवी संस्था आओ साथ चलें ने इस साझा अभियान की शुरुआत की. नई शुरुआत के तहत अस्पताल में कई जगहों पर हेल्प कियोस्क लगाए गए हैं. इसमें मौजूद काउंसलर अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की काउंसलिंग करेंगे. साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों की शुरुआती सहायता भी करेंगे. संस्था की योजना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था की जाए. ताकि अस्पतालों में मरीजों को भटकना न पड़े.

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाह भारत भूषण ने कहा सेवा से ज्यादा संतोष किसी और कार्य से नहीं मिल सकता. अस्पताल में शुरू किए जा रहे सेवा प्रकल्प से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया. आरएसएस के दिल्ली प्रचार प्रमुख रितेश अग्रवाल ने कहा कि धीरे धीरे इस अभियान को दिल्ली के सभी अस्पतालों में विस्तार दिया जाना चाहिए. सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में हर रोज तकरीबन 50 हजार मरीज आते हैं. अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ संसाधनों की सीमा के बावजूद मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज करने का प्रयास करते हैं लेकिन कई बार कम्युनिकेशन गैप के चलते डॉक्टर और मरीजों में तनाव की घटनाएं भी होती हैं. कई बार डॉक्टर निशाना बनते हैं. इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कांउंसलिंग सेवा की जरूरत महसूस की जा रही थी.

आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल ने बताया कि काउंसलर का पूरा खर्च संस्थान वहन करेगा। शुरू में दस काउंसलर नियुक्त किये गए हैं। इनकी संख्या धीरे धीरे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा संस्था पहले ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। आरएमएल में ओपीडी और इमरजेंसी के अलावा कैंसर वार्ड में मरीजों की सहायता के लिए वॉलिंटियर्स तैनात हैं.

सफदरजंग में आओ साथ चलें के कार्यक्रम संचालक डॉक्टर अनिल गोयल ने बताया कि काउंसलर को अस्पताल प्रशासन और यहां के डॉक्टर की पूरी टीम सहयोग करेगी. काउंसलर अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा प्रशिक्षित होंगे. कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिका पंत, सुनील मित्तल, आर के पनपालिया सहित स्वयं सेवी संस्था से जुड़े लोग, सफदरजंग अस्पताल के विभिन्न विभागों के एचओडी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल

जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget