एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के 11 ज़िलों में कोरोना कर्फ्यू का एलान, कल शाम से सोमवार सुबह तक रहेंगी पाबंदियां

प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में साफ किया है कि इस कर्फ्यू के दौरान किस तरह की पाबंदियां रहेंगी और किन गतिविधियों को चलने की इजाजत होगी इसका फैसला प्रत्येक जिले के डीएम करेंगे.

जम्मू: पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए अब सरकार ने प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना कर्फ्यू घोषित किया है. यह कर्फ्यू गुरुवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा. 

जम्मू कश्मीर सरकार ने बुधवार शाम एक आदेश जारी कर प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना कर्फ्यू का एलान किया है. कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, बडगांव, कुलगाम, पुलवामा और गांदरबल और जम्मू के जम्मू, कठुआ, रियासी और उधमपुर जिलों में यह कर्फ्यू गुरुवार शाम 7 बजे लागू होगा, जो सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा. 

प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में साफ किया है कि इस कर्फ्यू के दौरान किस तरह की पाबंदियां रहेंगी और किन गतिविधियों को चलने की इजाजत होगी इसका फैसला प्रत्येक जिले के डीएम करेंगे. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए भी वीकेंड कर्फ्यू लागू है. इसके साथ ही जम्मू में सभी शैक्षिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों को भी बंद कर दिया गया है. 

जम्मू में कई खेलों पर भी पाबंदियां लगा दी गई हैं. वहीं अगर टीकाकरण की बात करें तो जम्मू में अब तक करीब 45 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है. प्रदेश सरकार टेस्टिंग की क्षमता को और बढ़ाने जा रही है. जिन इलाकों में कोरोना का प्रकोप है, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है और वहां पर सख्त पाबंदी लगा दी जा रही है. 

कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कई अस्पतालों को कोरोना अस्पताल घोषित किया गया है. प्रदेश में करीब 23 अस्पतालों को सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए तैयार किया गया है और बाकी अस्पतालों में कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए बेड की तादाद बढ़ा दी गई है. 

प्रदेश में कोरोना के कुल 1375 मरीज भर्ती हैं. इन मरीजों में से 870 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 56 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. प्रदेश में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की तादाद 3000 है. प्रदेश में अभी करीब 1500 टीकाकरण केंद्र है और सरकार दावा कर रही है कि भविष्य में इस संख्या को बढ़ाकर 4000 किया जाएगा. 

सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत घटाई, अदार पूनावाला ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा
बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
CM Yogi Challenge Islamic Influencer: 'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget