एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन बनाने की दिशा में क्या है भारत की स्थिति, यहां जानें सब कुछ

पांच वैक्सीन के अलग-अलग ट्रायल भारत में चल रहे हैं. इनमें से दो वैक्सीन के थर्ड फेज के ट्रायल काफी आगे चल रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वैक्सीन पर तेज़ी से ट्रायल चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पांच वैक्सीन के अलग-अलग चरण के ट्रायल चल रहे हैं. खास बात है की पांच में दो वैक्सीन थर्ड स्टेज के ट्रायल में काफी आगे चल रहे हैं.

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने वैक्सीन पर बात करते हुए कहा, "पिछले कुछ दिनों में वैक्सीन की चर्चा बहुत हुई है और यह उम्मीद भी बांधती है सारी दुनिया के लिए. हमने इस मंच से कई बार कहा है कि भारत कई देशों में अग्रणी है. हमारे वैक्सीन के ट्रायल ठीक चल रहे हुए हैं."

भारत में वैक्सीन डेवलपमेंट की रफ्तार कैसी है?

ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनका की वैक्सीन, इसका ट्रायल सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है. इसका ट्रायल ठीक हुआ है और लगभग कंप्लीट हो चुका है और फॉलोअप रह गया है.

भारत बायोटेक और आईसीएमआर की जो वैक्सीन है उसका फेज 3 शुरू हो चुका है. फेज 2 के रिजल्ट कभी भी आ सकते हैं.

कैडिला की वैक्सीन का फेज 2 कंप्लीट हो चुका है. रिजल्ट आने वाले हैं. जल्द ही फॉलो पीरियड खत्म होने की बात हो रही है.

रूस की स्पूतनिक 5 वैक्सीन, जिसका डॉ रेड्डी लेबोरेटरी के साथ कोलैबोरेशन है, वो अब क्लीनिकल ट्रायल आगे बढ़ा रहा है. इसके फेज 2 और फेज 3 की एक साथ ट्रायल की परमिशन मिली है और उसका काम भी जारी है. इसका ट्रायल जल्द ही शुरू हो जाएगा. इसके अलावा बायोलॉजिकल ई अर्ली फेज 1, फेज 2 ट्रायल जल्द शुरू हो जाएगा.

वहीं, एक्ट्राजेनका की वैक्सीन के जल्द यूके में कंट्रोलर के पास ऑथराइजेशन के मामले पर सरकार कहना है कि वो स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वैक्सीन के लिए बनी कमेटी के अध्यक्ष और नीती आयोग के सदस्य वी के पॉल के मुताबिक, "ऑक्सफोर्ड वैक्सीन जो सीरम इंस्टीट्यूट बना रही है उसकी फेज 3 की इनरॉलमेंट पूरी हो गई है. उसके रिजल्ट हमारे पास जनवरी में उपलब्ध होंगे. क्योंकि यह ट्रायल बाकी देशों में भी हो रहा है और वहां रिजल्ट आने की संभावना है. एक्ट्राजेनका यूके में रेगुलेटर को अगले महीने अप्रोच करेंगे. अगर ऐसा होता है तो उसके जो भी फैसले होंगे उसको मद्देनजर रखते हुए हम अपने फैसले करेंगे."

बता दें कि भारत में अब तक कुल 88 लाख 74 हजार 290 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है. वहीं अब तक 82 लाख 90 हजार 370 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. जबकि 4 लाख 53 हजार 401 एक्टिव केस हैं, यानी जिनका इलाज चल रहा है. अब तक इस संक्रमण से 1 लाख 30 हजार 519 मौत हो चुकी हैं. वहीं संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 93.42 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है.

कोविड-19: दिल्ली में 16 दिन में एक लाख नए मरीज, 1,200 लोगों की मौत, 94,000 लोग ठीक हुए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget