एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के टीकाकरण की क्या है रफ्तार, जानिए अभी तक देश में दी गई कितनी खुराक

देश में अब तक 3.48 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है. आज शाम 7 बजे तक आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 3 करोड़ 48 लाख 59 हज़ार 345 वैक्सीन की खुराक दी गई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण के 60वें दिन, आज शाम 7 बजे तक कुल 19 लाख 11 हज़ार 913 वैक्सीन की खुराक दी गई. जिनमें से 16 लाख 10 हज़ार 989 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 3 लाख 924 हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों को टीके की दूसरी खुराक दी गई.

मंगलवार को 54 हज़ार 607 हेल्थकेयर वर्कर और 1 लाख 17 हज़ार 264 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई. वहीं, 82 हज़ार 160 हेल्थकेयर वर्कर और 2 लाख 18 हज़ार 764 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना के टीके की दूसरी डोज दी गई. वहीं, 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित 2 लाख 45 हज़ार 382 लाभार्तियों को आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई. जबकि 60 साल से ज्यादा उम्र के 11 लाख 84 हज़ार 736 लोगों का टीकाकरण हुआ.

देश में अब तक 75 लाख 1 हज़ार 590 हेल्थकेयर वर्कर और 75 लाख 91 हज़ार 670 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली खुराक दी गई है. जबकि 45 लाख 40 हज़ार 776 हेल्थकेयर और 16 लाख 28 हज़ार 96 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना के टीके की दूसरी खुराक दी गई है. इनके अलावा 1 करोड़ 14 लाख 54 हज़ार 104 लाभार्थी जो 60 साल से ज्यादा हैं और 45 साल से ज्यादा गंभीर बीमारी से ग्रसित 21 लाख 43 हज़ार 109 लाभार्तियों को टीके की पहली खुराक अब तक दी जा चुकी है.

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था. कोरोना टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग, जिन्हें गंभीर बीमारी है, उनका टीकाकरण शुरू हुआ था.

देश में कोरोना के मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटो में 24 लाख 492 नए मामले सामने आए हैं और 131 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 9 हज़ार 831 हो गई है. जिसमें 2 लाख 23 हज़ार 432 एक्टिव केस हैं, यानी जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 1 करोड़ 10 लाख 27 हज़ार 543 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक भारत में 1 लाख 58 हज़ार 856 लोगों की जान जा चुकी है.

Uttarakhand: सीएम तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, 13 विभाग अपने पास रखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget