एक्सप्लोरर

टीकाकरण अभियान में भारत ने हासिल किया नया मुकाम, दी गई 4 करोड़ से ज्यादा खुराक

शुक्रवार को 51 हज़ार 732 हेल्थकेयर और 77 हज़ार 251 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना के टीके की पहली डोज दी गई. वहीं 54 हज़ार 296 हेल्थकेयर और 1 लाख 18 हज़ार 508 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन दूसरी डोज दी गई.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भारत ने नया मुकाम हासिल किया है. भारत में अब तक 4 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज शाम 7 बजे तक कुल 4 करोड़ 11 लाख 55 हज़ार 978 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं.

राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण के 63वें दिन शुक्रवार शाम 7 बजे तक कुल 18 लाख 16 हज़ार 161 वैक्सीन की खुराक दी गई, जिनमें से 16,43,357 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 1 लाख 72 हज़ार 804 कोरोना टीके की दूसरी खुराक दी गई.

शुक्रवार को 51 हज़ार 732 हेल्थकेयर और 77 हज़ार 251 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना के टीके की पहली डोज दी गई. वहीं 54 हज़ार 296 हेल्थकेयर और 1 लाख 18 हज़ार 508 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन दूसरी डोज दी गई. वहीं, 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित 3 लाख 13 हज़ार 518 लाभार्थियों और 60 साल से ज्यादा उम्र के 12 लाख 856 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई.

अब तक कुल 76 लाख 86 हज़ार 920 हेल्थकेयर और 79 लाख 10 हज़ार 529 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है और 47 लाख 69 हजार 469 हेल्थकेयर और 23 लाख 16 हज़ार 922 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी खुराक दी गई है. इनके अलावा 1 करोड़ 53 लाख 78 हज़ार 622 लाभार्थी जो 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं और 45 साल से ज्यादा गंभीर बीमारी से ग्रसित 30 लाख 93 हज़ार 516 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है.

भारत में पिछले 24 घंटो में 39 हज़ार 726 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों को संख्या 1 करोड़ 15 लाख 14 हज़ार 331 हो गई है. इसमें से 1 करोड़ 10 लाख 83 हज़ार 679 लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 59 हज़ार 370 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. वहीं, भारत में एक्टिव केस यानी जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 2 लाख 71 हज़ार 282 हो गई है, ये भारत में सामने आए कुल मामलों का 2.36% है.

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था. कोरोना टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है, उनका टीकाकरण शुरू हुआ था.

मीट शॉप गुरुग्राम में मंगलवार को बंद रखने के फैसले पर भड़के ओवैसी, शराब की दुकान को लेकर दिया ये तर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget