एक्सप्लोरर

Lockdown: देश में कोरोना का प्रकोप पहले से ज्यादा बढ़ा, इन राज्यों में फिर लागू हुआ लॉकडाउन

अमेरिका और ब्राजील के बाद अब हर दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं. आज पहली बार 26 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना से अबतक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है और आठ लाख के करीब लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. कोरोना के इस प्रकोप को देखते हुए कुछ राज्यों की सरकारों ने अपने प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है. ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल. इन राज्यों में कब से कब लॉकडाउन रहेगा, यहां जानिए..

यूपी में 2 दिन के लिए लॉकडाउन उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई की रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में पूर्णबंदी लागू रहेगी. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे. सभी ऑफिस, ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. वहीं आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छताकर्मी और डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. रेलगाड़ियों का आवागमन भी पूर्व की तरह ही जारी रहेगा. वहीं रेल से आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए बस की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी.

आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाएं यथावत रहेंगी. ऐसे यात्रियों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर परिवहन जारी रहेगा. इनके किनारे स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे खुले रहेंगे.

पटना में फिर से 7 दिनों का लॉकडाउन बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंचित पटना जिला प्रशासन ने राजधानी शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है. फिलहाल लॉकडाउन 7 दिनों के लिए लागू किया गया है. पटना में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा. अति आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी. सब्जी दुकानें पहले की तरह दिनभर खुली नहीं रहेंगी. जिले के बॉर्डर वाले इलाके में वाहनों की चेकिंग तेज होगी.

आदेश के मुताबिक, जरूरत के समानों और सब्जियों की दुकानें सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक खुली रहेंगी. इससे पहले भागलपुर में भी जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लागू किया गया है.

पश्चिम बंगाल में आज से नई शर्तों के साथ लागू होगा लॉकडाउन पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने आज शाम 5 बजे से लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी किए हैं. सरकार के इस फैसले से राज्य के कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में सख्त लॉकडाउन रहेगा. पश्चिम बंगाल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अलापन बंदोपाध्याय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ये व्यापक कंटेनमेंट जोन सख्त लॉकडाउन के अधीन होंगे और सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय, सभी गैर आवश्यक गतिविधियां, समारोह, परिवहन, सभी बाजार, औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी.

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इन इलाकों के निवासियों के लिए आवश्यक सामानों की सप्लाई उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा. ऊंची ऊची इमारतों और पक्के मकानों में रहने वाले पढ़े-लिखे लोगों की लापरवाही से कोलकाता में हाल ही कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. इसके चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है.

इसके अलावा महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने पहले ही पूरे राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया था. वहीं केरल, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने ज्यादा प्रभावित इलाकों में लॉकडाउन लगा रखा है.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरसः बिहार में लॉकडाउन के दौरान कैसी हो जिले की तैयारी, पटना डीएम ने दिए जनता के सवालों के जवाब लॉकडाउन के दौरान अदा खान को ऑफर हुआ है इस मशहूर शो के सीक्वल का लीड रोल? जानें पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget