एक्सप्लोरर

देश में थम नहीं रहा कोरोना वायरस का प्रसार, जानिए एक दिन में कितने हो रहे हैं टेस्ट और कुल कितनी हैं टेस्टिंग लैब

एक अप्रैल तक भारत में 151 टेस्टिंग लैब थे, जिसमें एक दिन में 4208 टेस्ट हुए थे. 1 मई तक 254 लैब थे और 9,02,654 टेस्ट हुए थे. वहीं एक जून को भारत में 676 लैब थीं, जहां कुल 38,37,207 टेस्ट हुए थे.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रसार तेज़ी से फैल रहा है. तमाम उपायों के बावजूद संक्रमण के ताजा आंकड़े सिरहन पैदा करने वाले हैं. बीते 24 घंटे में यहां संक्रमण के 67,151 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, वहीं 1059 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख के पार हो गई है. अब तक कुल 32 लाख, 34 हजार, 474 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 59,449 लोगों की जान जा चुकी है.

इस बीच भारत में टेस्टिंग और लैब फैसिलिटी भी बढ़ती जा रही है. देश में अब 1540 टेस्टिंग लैब हैं, जहां कोरोना का टेस्ट्स हो रहे हैं. इसमें से 992 सरकारी लैब हैं और 548 निजी लैब हैं. भारत में लगातार कोरोना टेस्ट के लिए लैब और टेस्टिंग सुविधा लगातार बढ़ती जा रही है.

एक अप्रैल तक भारत में 151 टेस्टिंग लैब थे, जिसमें एक दिन में 4208 टेस्ट हुए थे. 1 मई तक 254 लैब थे और 9,02,654 टेस्ट हुए थे. वहीं एक जून को भारत में 676 लैब थीं, जहां कुल 38,37,207 टेस्ट हुए थे. 14 जुलाई तक लैब की संख्या बढ़कर 1206 हो गई थी, जहां 1,20,92,503 सैंपल टेस्ट हुए.

अब कुल 1540 लैब है, जहां टेस्टिंग सुविधा है. इन लैब में आरटी पीसीआर, TrueNat और CBNAAT जैसे टेस्ट हो रहे हैं.

• आरटी पीसीआर टेस्ट 790 लैब में हो रहे हैं, जिसमें से 460 सरकारी और 330 निजी लैब हैं. • ट्रूनेट टेस्ट 632 लैब में हो रहे हैं, जिसमें से 498 सरकारी लैब और 134 निजी लैब हैं. • CBNAAT टेस्ट 118 लैब में हो रहे हैं, जिसमें से 34 सरकारी और 84 निजी लैब हैं.

वहीं इन लैब में अब तक 3,76,51,512 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है. 25 अगस्त को एक दिन में 8,23,992 सैंपल टेस्ट किए गए. भारत में अब प्रति दिन 27,284 टेस्ट प्रति दस लाख की आबादी पर हो रहा है.

भारत अब कुल 7,07,267 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं इस संक्रमण से अब तक 24,67,758 मरीज ठीक हो चुके है. देश में रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76.29% है, वहीं कोरोना से मृत्यु दर 1.83% है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget