एक्सप्लोरर

कोरोना के कहर के बीच अच्छी खबर, आगरा के सात मरीजों को सफल इलाज के बाद छुट्टी मिली

आठ में से सात मरीजों का इलाज के बाद टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. ये सातों मरीज आगरा के रहने वाले थे. अब सिर्फ एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित रह गया है. उसका इलाज चल रहा है.

लखनऊ: दुनिया में दहशत फैलाने के बाद कोरोना वायरस ने पखवाड़े भर पूर्व भारत में अपने पांव पसारने शुरू किए थे. ऐसे में आगरा में एक साथ आठ लोगों को कोरोना के संक्रमण होने की खबर ने पूरे देश में हड़कंप मचाकर रख दिया था. मगर अब अब यहां से एक राहत की खबर सामने आई है. आठ संक्रमित लोगों में से सात लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब आगरा का सिर्फ एक व्यक्ति ही कोरोना से संक्रमित रह गया है, जिसका इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

दिल्ली में एक जूता कारोबारी को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर शक की सुई आगरा के दो जूता कारोबारी भाइयों पर आकर टिकी थी. यह दोनों भाई भी अपने परिवार के साथ इटली घूमने ही नहीं गए थे बल्कि शहर के एक नामचीन होटल की पार्टी में भी शरीक हुए थे.

कोरोना वायरस संभावित मानते हुए एक मार्च को परिवार के छह सदस्यों के नमूने लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजे गए. अगले ही दिन जब इन नमूनों को पॉजिटिव पाया गया तो देश-प्रदेश में हड़कंप मच गया था. पुनर्परीक्षण के लिए एनआईवी पुणे भेजे गए छह नमूनों में से पांच को संक्रमित पाया गया.

प्रशासन ने जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड से उन्हें दो मार्च को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल भेज दिया. छह मार्च को जूता कारोबारी की फैक्ट्री के मैनेजर को भी संक्रमित पाया गया. सात मार्च को मैनेजर की पत्नी भी पॉजिटिव निकली. इन दोनों को भी दिल्ली में भर्ती करा दिया गया था.

आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के आठ संक्रमित मामलों में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि वे सभी फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे. बता दें कि होली के ठीक पहले आगरा में आठ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget