एक्सप्लोरर

Coronavirus: नासिक में धारा 144 लागू, दो और संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के नासिक में धारा 144 लागू कर दी गई है. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. ये देश में सबसे ज्यादा है.

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस जैसे लक्षणों वाले दो और व्यक्तियों को सोमवार को भर्ती कराया गया. वहीं इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगा दी गई है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती इन दो मामलों के साथ अस्पताल में मौजूदा समय में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है.

इस बीच जिला कलेक्टर सूरज मंधारे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी तक 23 संदिग्धों की कोरोना वायरस की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि इनमें से 20 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि बाकी की रिपोर्ट का इंतजार है।

 पुलिस ने शहर पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्राधिकार में आने वाले क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है जिसके तहत लोगों के एक जगह एकत्रित होने पर रोक है. पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटिल ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की.

महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़कर 39 हुए

उधर महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी. इन दो संक्रमित व्यक्तियों में से एक फिलीपीन का नागरिक है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है. यवतमाल में 51 वर्षीय महिला में संक्रमण का नवीनतम मामले की पुष्टि हुई है. वह दुबई से लौटकर आए 40 लोगों में शामिल थी. महिला के बेटे में पहले ही संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इस समूह के 15 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यवतमाल में अब तक संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई है. महिला के अलावा दूसरा संक्रमित व्यक्ति फिलीपींस का नागरिक है जो वर्तमान में नवी मुंबई में रह रहा है.

जम्मू के उधमपुर में भी धारा 144 लागू

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते जम्मू के उधमपुर ज़िले में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है. इसके साथ ही प्रशासन ने प्रसिद्ध हिल स्टेशन पटनीटॉप के सभी होटल 31 मार्च तक बंद करने का आदेश सुनाया है. प्रशासन इससे पहले जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, पूंछ और राजौरी ज़िलों में भी धारा 144 लगा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget