एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: देश के किस राज्‍य में कितने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिले

देश में 3 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन-2 के बाद 319 जिलों में छूट दी जा सकती है. ये सभी जिले ग्रीन जोन में हैं.

देश में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब केंद्र सरकार ने कोरोना के खतरे के आधार पर 733 जिलों को तीन जोन में बांट दिया है. रेड जोन में 130 जिले, ऑरेंज जोन में 284 जिले और ग्रीन जोन में 319 जिलों को रखा गया है. इन जोन के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहां कितना खतरा है. इसी आधार पर तीन मई के बाद बंदिशों में छूट भी मिल सकती है. ग्रीन जोन में शामिल 319 जिलों में कोरोना का खतरा सबसे कम है. यहां सबसे ज्यादा राहत दी जा सकती है. कोरोना से कम जोखिम वाले जिले ऑरेंज जोन में हैं. और जिन जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना केस हैं वहां सबसे ज्यादा खतरा है, उन जिलों को रेड जोन में रखा गया है. यूपी और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रेड जोन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे भारत के मुख्य शहर रेड जोन हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के 19 जिले रेड जोन में है. जबकि राज्य के 36 जिले ऑरेंज जोन और 20 जिले ग्रीन जोन में हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप है. यहां 36 जिलों में से 14 जिले रेड जोन, 16 जिले ऑरेंज जोन और 6 जिले ग्रीन जोन में हैं. दिल्ली के सभी 11 इलाके रेड जोन में हैं. हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एक भी जिला रेड जोन नहीं. ये राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, लक्ष्यदीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुद्दुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा. कोरोना मुक्त राज्य रेड जोन वो जिला है, जहां कोरोना वायरस महामारी ज्यादा फैली हुई है. अगर एक हॉटस्पॉट में 28 दिन तक कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिलता है तो वो जिला ग्रीन जोन में बदल जाता है. देश के आठ राज्य ऐसे हैं, जहां सभी जिले ग्रीन जोन में हैं. यानि कि ये राज्य कोरोना मुक्त हैं. इन राज्यों के नाम है- अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, दादरा एंड नगर हवेली, दमन एंड डीयू. कोरोना वायरस: देश के किस राज्‍य में कितने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिले
ये भी पढ़ें-
लॉकडाउन में कंज्यूमर को बड़ी राहत, LPG गैस सिलेंडर 162 रुपये सस्ता हुआ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget