एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

भारत के लिए फाइजर बना रही सिंपल रेफ्रिजरेशन में स्टोर करने वाला वैक्सीन वर्जन

पूरे देश में वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और एक अच्छी खबर ये है कि अब फाइजर ने भारत सरकार से अपनी वैक्सीन को मंजूरी देने की औपचारिक मांग कर दी है. फाइजर सिंपल रेफ्रिजरेशन में रखी जा सकने वाली वैक्सीन पर काम कर रही है.

अमेरिका की ड्रगमेकर कंपनी फाइजर ने हाल ही में भारत में अपने कोरोनावायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मांग की थी, उसके वैक्सीन डोज को माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर स्टोर की जरूरत होती है. कंपनी ने खुलासा किया है कि वह एक नए फॉर्मूलेशन पर काम कर रही है, जिसे अत्यधिक तापमान पर स्टोर करने की जरूरत नहीं होगी और उसे सिंपल रेफ्रिजरेशन में रखा जा सकेगा.

नए फॉर्मूलेशन पर काम कर रही है फाइजर फाइजर की एमआरएनए प्रौद्योगिकी पर आधारित वैक्सीन की डबल डोज के साथ प्रभावकारिता 90 प्रतिशत से अधिक और एक डोज के साथ 67 प्रतिशत है. लेकिन इसके लिए माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है और भारत की कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं में इतना कम तापमान नहीं होता है.

इस मुद्दे पर स्पष्ट करते हुए फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोरला ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्च र्स एंड एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम एक नए फॉर्मूलेशन पर काम कर रहे हैं, जिसे माइनस 70-डिग्री पर स्टोर करने की जरूर नहीं होगी और इसे सिंपल रेफ्रिजरेशन में रखा जा सकता है."

हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी अभी माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर उत्पाद वितरित करने की अपनी क्षमता को लेकर आश्वस्त है. इसके अलावा उन्होंने वैक्सीन स्टोरेज, तापमान की निगरानी और वैक्सीन के परिवहन के लिए एक विस्तृत लॉजिस्टिक प्लान तैयार किया है.

बहुराष्ट्रीय बायोफार्मास्युटिकल कंपनी ने यूके और बहरीन में मंजूरी मिलने के बाद 6 दिसंबर को भारत में अपने वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मांगी थी.

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8 कोविड -19 वैक्सीन उम्मीदवार क्लिनिकल ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं, जो जल्द ही ऑथराइजेशन के लिए तैयार हो सकते हैं. फाइजर के अलावा, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपने वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मांग की है.

फाइजर कोरोना वैक्सीन को कनाडा में भी इस्तेमाल की मंजूरी

अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक की तरफ से तैयार कोरोना वैक्सीन को कनाडा में भी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है. कनाडा के हेल्थ रेगुलेटर ने फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन को बुधवार को मंजूरी दे दी. कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा- “कनाडा के लोग विश्वास कर सकते हैं कि जो हमारे पास मजबूत निगरानी व्यवस्था है उसके जरिए कड़ी समीक्षा प्रक्रिया की गई है. जैसे ही यह वैक्सीन बाजार में आ जाएगी हेल्थ कनाडा और पब्लिक हेल्थ एजेंसी ऑफ कनाडा बेहद करीब से इस वैक्सीन की निगरानी करेगी और अगर कोई चिंता की बात सामने आती है तो कदम उठाने से नहीं झिझकेगी.”

कनाडा को इस महीने 5 लाख 49 हजार वैक्सीन की खुराक मिलेगी और मार्च तक 40 लाख वैक्सीन के डोज उपलब्ध हो पाएगी. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह कहा गया है कि वैक्सीन अभी 16 साल या उससे ऊपर के लोगों को दी जाएगी, लेकिन फाइजर और बायएनटेक की तरफ से सभी आयु वर्ग के बच्चों पर इसका क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है और वह बदल सकता है.

वैक्सीन अपडेट: कोरोना वैक्सीन लेना है तो शराब से करना होगा किनारा!

Coronavirus: स्पेनिश चिड़ियाघर में अब चार शेर हुए संक्रमित, दो कर्मचारियों में भी मिले संक्रमण के लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Election Results 2026: मुसलमान बहुल इलाके से मुस्लिम पार्टी के ईसाई कैंडिडेट की जीत, मुस्लिम उम्मीदवार को ही हराया
केरल: मुसलमान बहुल इलाके से मुस्लिम पार्टी के ईसाई कैंडिडेट की जीत, मुस्लिम उम्मीदवार को ही हराया
Assam Election Results 2026: असम में BJP की आंधी में कांग्रेस का '3G' सिस्टम भी फेल, तीन में दो गोगोई चुनाव हारे
असम में BJP की आंधी में कांग्रेस का '3G' सिस्टम भी फेल, तीन में दो गोगोई चुनाव हारे
Bengal Election Result 2026: किस तरह से भंवर में फंसे हैं शुभेंदु अधिकारी, एक सीट पर महज 1500 से आगे तो दूसरी सीट पर 5 हजार से पीछे
Bengal Election Result 2026: किस तरह से भंवर में फंसे हैं शुभेंदु अधिकारी, एक सीट पर महज 1500 से आगे तो दूसरी सीट पर 5 हजार से पीछे
West Bengal Election Results 2026: बंगाल में 198 सीटों पर भाजपा की बढ़त, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन
बंगाल में 198 सीटों पर भाजपा की बढ़त, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन

वीडियोज

Bengal Result | Bengal Election Result : BJP की TMC को बर्दाश्त नहीं..! | BJP vs TMC | Breaking News
West Bengal Result: काउंटिंग के बीच कई शहरों में हंगामा | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee
West Bengal Result: बंगाल में पहली बार भगवा राज? | Mamata | Vote Counting | BJP Vs TMC
West Bengal Result 2026: रुझानों में BJP की बमबम! | Mamata Banerjee | LIVE Vote Counting
West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Thalapathy Vijay Real Name: क्या है साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का असली नाम, जानें किस धर्म को मानते हैं वह?
क्या है साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का असली नाम, जानें किस धर्म को मानते हैं वह?
'आज बंगाल आजाद हो गया...खुल कर सांसें लेगा', बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बोले सांसद रवि किशन
'आज बंगाल आजाद हो गया...खुल कर सांसें लेगा', बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर बोले सांसद रवि किशन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
Dhurandhar 2 BO: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, बनी दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, बनी दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
एमएस धोनी पूरे IPL 2026 से हुए बाहर? CSK के दिग्गज पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
एमएस धोनी पूरे IPL 2026 से हुए बाहर? CSK के दिग्गज पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
बंगाल में बीजेपी की जीत से उत्साहित सतीश पूनिया बोले- अब तो डोनाल्ड ट्रंप को भी...
बंगाल में बीजेपी की जीत से उत्साहित सतीश पूनिया बोले- अब तो डोनाल्ड ट्रंप को भी...
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
Embed widget