एक्सप्लोरर

AIIMS चीफ रणदीप गुलेरिया ने कहा- 2021 में भी जारी रहेगा कोरोना संकट, कुछ हिस्सों में आएगी संक्रमण की दूसरी लहर

डॉ गुलेरिया ने कहा, देश में कोरोना मामलों में उछाल के दो अहम कारण हैं. एक कोरोना टेस्टिंग बढ़ी है और दूसरा कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है. देश में कोरोना मामलों की कुल तादाद 40 लाख के पार पहुंच चुकी है. AIIMS प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया का इस महामारी पर कहना है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी 2021 में भी जारी रहेगी. उन्होंने दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण की दूसरी लहर आने की बात भी कही.

डॉ रणदीप गुलेरिया केंद्र सरकार की कोविड-19 टास्क फोर्स के अहम सदस्य भी हैं. एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "हम यह नहीं कह सकते हैं कि महामारी 2021 तक नहीं जाएगी, लेकिन हम यह जरूर कह सकते हैं कि बड़ी तेजी से बढ़ने की बजाय कर्व फ्लैट हो चुका होगा. अगले साल की शुरूआत में हम यह कहने की स्थिति में होने चाहिए कि महामारी खत्म हो रही है."

डॉ गुलेरिया ने ये भी कहा कि कोरोना मामलों में दोबारा उछाल देख रहे हैं. देश के कुछ हिस्सों में कोरोना की दूसरी लहर जैसा कुछ देख रहे हैं. कोरोना मामलों में उछाल के दो अहम कारण हैं. एक कोरोना टेस्टिंग बढ़ी है और दूसरा कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.

इस साल के अंत तक वैक्सीन आने की उम्मीद डॉ रणदीप गुलेरिया ने इस साल के आखिरी तक वैक्सीन आने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, "भारत में तीन स्वदेशी समेत कई वैक्सीनों पर काम जारी है. लेकिन किसी भी वैक्सीन के लिए सुरक्षित होना सबसे अहम है. वैक्सीन बनने में अभी कुछ और महीने लगेंगे. अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक वैक्सीन तैयार हो जाएगी."

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना का विकराल रूप, 24 घंटों में आए रिकॉर्ड 86 हजार नए मामले, अबतक 40 लाख लोग संक्रमित चीन की सीनाजोरीः चीनी रक्षा मंत्रालय ने सीमा विवाद के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget