एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी ने SAARC देशों को दिया था वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का न्योता, पाकिस्तान ने हामी भरी

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि स्वास्थ्य पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा मुद्दे पर SAARC सदस्य देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा है कि वह तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रस्तावित दक्षेस (SAARC) सदस्यों के वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होगा. इस वायरस के चलते दुनिया भर में 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आठ सदस्यों के क्षेत्रीय समूह से शुक्रवार को संपर्क किया और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के नेताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कराने की राय दी ताकि कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए मजबूत रणनीति तैयार की जा सके.

पाकिस्तान ने मोदी के प्रस्ताव पर सराकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वह कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. उसने माना कि घातक कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न खतरे को कम करने के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत है.

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा सिद्दीकी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, “हमने बता दिया है कि स्वास्थ्य पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा मुद्दे पर दक्षेस सदस्य देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध रहेंगे.”

कोरोना वायरस के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान की अगुवाई मिर्जा कर रहे हैं. एक के बाद एक कई ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, “हमारी धरती कोविड-19 नोवल कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है. विभिन्न स्तरों पर, सरकारें और लोग इससे निपटने की भरसक कोशिश कर रहे हैं. दक्षिण एशिया जहां विश्व की बड़ी आबादी रहती है, अपने लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.”

उन्होंने अन्य ट्वीट किया, “मैं प्रस्ताव देना चाहता हूं कि दक्षेस देशों का नेतृत्व कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मजबूत रणनीति बनाए. हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हमारे नागरिकों को स्वस्थ रखने के तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं. एक साथ मिलकर हम दुनिया के लिए उदाहरण पेश कर सकते हैं और धरती को स्वस्थ बनाने में योगदान दे सकते हैं.”

पीएम मोदी के सुझाव का दक्षेस के सभी सदस्य राष्ट्रों ने समर्थन किया है. समूह के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री के प्रस्ताव का स्वागत किया. प्रस्ताव को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया देर रात आई.

कोरोना: नागपुर के अस्पताल में वापस आए 3 संदिग्ध, कल बिना बताए घर चले गए थे चार लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Explained: कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना करके सज रहे 'नफरती बाजार'?
कांवड़ यात्रा के साथ लौटा नेम प्लेट विवाद! कैसे सुप्रीम कोर्ट को अनसुना कर सजे 'नफरती बाजार'?
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget