एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक में और दो महीने स्कूलों को खोलना उचित नहीं

कर्नाटक में राज्य सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में माता-पिता और अभिभावकों से उनकी राय मांगी है.सिद्धारमैया का कहना है कि वर्तमान में कोरोनो वायरस संक्रमण फैल रहा है. आगे आने वाले दो और महीनों के लिए स्कूलों को फिर से खोलना उचित नहीं होगा.

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. लगातार चार चरणों में लगाए जाने के बाद पांचवें चरण में छूट दी जा रही है. ऐसे में जब देश में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 2 लाख के पार जा चुका है राज्य सरकारें स्कूलों को खोलने के बारे में सोच रही हैं.

लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 नाम दिया गया है. इसी के साथ ही कर्नाटक में राज्य सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में माता-पिता और अभिभावकों से उनकी राय मांगी है. वहीं इस पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा, ''यह देखते हुए कि वर्तमान में कोरोनो वायरस संक्रमण फैल रहा है. आगे आने वाले दो और महीनों के लिए स्कूलों को फिर से खोलना उचित नहीं होगा.''

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार को इस संबंध में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने की सलाह दी है. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा ''जैसा कि कोरोना संक्रमण राज्य में लगातार तेजी से परे फैल रहा है, ऐसे में कम से कम दो और महीनों के लिए स्कूल खोलना उचित नहीं है. मुख्यमंत्री और सुरेश कुमार को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए,''

बता दें कि सुरेश कुमार ने जुलाई में स्कूलों को फिर से खोलने का प्रस्ताव रखा है. जिस पर सिद्धारमैया का कहना है कि मुख्यमंत्री को इस प्रस्ताव का विरोध करने वाले चिंतित अभिभावकों का भी ध्यान देना होगा. अभिभावक अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं. वहीं दूसरी ओर कोरोना तेजी से राज्य में अपने पैर पसार रहा है.

सिद्धारमैया ने एक और ट्वीट में कहा है कि ब्रिटेन, फ्रांस और इटली जैसे देशों में स्कूलों को फिर से खोलने के बाद स्टूडेंट्स के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में तमाम रिपोर्टें सामने आई हैं. ऐसे में दो महीने के बाद के हालात का विश्लेषण करने के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में सोचना उचित होगा.

बता दें कि राज्य भर में अभिभावकों ने अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी. इस बीच शिक्षा मंत्री ने बुधवार को आश्वासन दिया था कि सरकार स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेगी.

यह भी पढ़ेंः

भारत और चीन के कोर कमांडरों की शनिवार को बैठक, सीमा पर तनाव कम करने पर होगी बातचीत

लंदन: भारतीय मूल के ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget