एक्सप्लोरर

कोरोना संकट में कुवैत ने 282 ऑक्सीजन सिलिंडर्स और 60 कंसन्ट्रेटर्स भारत को भेजे, आज पहुंचा विमान

देश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात बेकाबू बने हुए हैं. ऑक्सीजन की कमी को लेकर आपूर्ति के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. तो वहीं, कई देशों ने भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. आज सुबह कुवैत से भारी मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर्स भारत पहुंचे हैं.

देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है. रोजाना हजारों की संख्या में मामले दर्ज हो रहे हैं तो वहीं सैकड़ों मरीज अपनी जान गवां रहे हैं. वहीं, देश में इस वक्त स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमाते हुए दिखाई पड़ रही है.

अस्पतालों में बेड नहीं है तो वहीं ऑक्सीजन की किल्लत मरीजों के लिए जानलेवा बन गई है. ऐसे में सरकारें तो अपने स्तर पर काम कर रही हैं वहीं, कई देशों से भी भारत को हर प्रकार की मदद मिल रही है. आपकों ये जानकर हैरानी होगी पर करीब 40 देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं. 

कुवैत से भारत पहुंचे 282 ऑक्सीजन सिलिंडर्स 

कुवैत ने भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. बता दें, तड़ेक सुबह आज कुवैत से 282 ऑक्सीजन सिलिंडर्स और 60 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, वेंटीलेटर्स और दवाएं भारत पहुंची हैं. यकीनन ये भारत में कई कोरोना मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा.

बीते दिनों देश के कई राज्यों से खबरें मिली कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की जान चली गई. किसी अस्पताल से 4 की मौत की खबर सामने आयी तो किसी अस्पताल से 15. वहीं बीते दिन की बात करें तो कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी के चलते 24 मरीजों की मौत की खबर देखने को मिली थी. जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने आपात बैठक बुलाकर मामले पर चर्चा कर जांच के आदेश दिए थे. 

करीब 40 देश भारत की मदद के लिए आए आगे

देश की कोरोना से बनी ये स्थिति को देख कई देशों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. अमेरिका, फ्रांस, कुवैत ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, बांगलादेश, भूटान, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं. किसी देश से वैक्सीन की खेप मिल रही है तो किसी देश से ऑक्सीजन के टैंकर्स मिल रहे हैं. वहीं, कई देशों ने रेमडेसिविर की खेप भी भारत पहुंचाई है.

ब्रिटेन भारत के साथ था और रहेगा- बोरिस जॉनसन

बता दें, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते हफ्ते अपने एक ब्यान में कहा था कि वो बहुत खुश हैं कि ब्रिटेन सरकार और लोग भारत की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ब्रिटेन भारत के साथ इस मुश्किल लड़ाई में खड़ा है और उसकी हर संभव मदद के लिए तैयार है. ब्रिटेन भारत के साथ था और हमेशा रहेगा.

अमेरिका, भारत की मदद के लिए खड़ा है- कमला हैरिस

वहीं, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत की कोरोना से बनी स्थित पर बात करते हुए कहा की अमेरिका, भारत की मदद के लिए खड़ा है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऑक्सीजन की जरूरत हो या वैक्सीन या दवां अमेरिका भारत के लिए मदद करने को तैयार है.  

आपको बता दें, देश में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ा 99 लाख 25 हजार के पार हो चुके हैं. वहीं अब तक इस महामारी की चपेट में आकर 2 लाख 18 हजार 959 मरीजों ने अपनी जान गवां दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget