एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः संसद सत्र से पहले संक्रमित हुए रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी, मानसून सत्र में नहीं होंगे शामिल

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके कारण वह सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं होंगे.

नई दिल्ली: देशभर में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं कोरोना से कई राज्यों के मंत्री समेत मुख्यमंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि, मंत्री ने कहा कि वह ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों के निगरानी में इलाज करवा रहे हैं. मंत्री सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं होंगे.

उन्होंने ट्वीट किया, "आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं अभी ठीक हूं और स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से सलाह ले रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं अपने स्वास्थ्य पर निगरानी रखें और अगर कोई लक्षण दिखते हैं तो टेस्ट जरूर करवाएं."

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए थे. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह जैकी कोरोना संक्रमित हुए हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित होने वाले वह 19 वें मंत्री हैं. योगी आदित्यनाथ सरकार में होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की मौत कोरोना से हुई है.

बता दें की देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 45 लाख के पार पहुंच गई है. देशभर में अभीतक 45,62,414 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसमें से अभीतक 35,42,663 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद सही हुए हैं. वहीं अभी तक 76,271 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. वर्तमान में देशभर में 9,43,480 लोग कोरोना संक्रमित हैं.

इसे भी पढ़ेंः सीमा विवाद: भारत और चीन की सेनाओं के बीच अगले हफ्ते कोर कमांडर स्तर की बातचीत की संभावना

भारत-चीन सीमा विवाद: राजनाथ सिंह ने की उच्चस्तरीय बैठक, NSA अजीत डोभाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget