एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में धीमी हो रही कोरोना की रफ्तार, आज आए 20,295 केस, 443 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में फिलहाल अब 2,76,573 कोरोना के एक्टिव केस हैं यानी इतने लोग अभी संक्रमित हैं और इनका इलाज किया जा रहा है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 20,295 नए मामले सामने आए हैं. इतने ही वक्त में कोरोना की वजह से 443 लोगों की मौत हो गई. हालांकि राहत की खबर ये है कि 24 घंटों के दौरान राज्य में 31,964 कोरोना संक्रमित इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में फिलहाल अब 2,76,573 कोरोना के एक्टिव केस हैं यानी इतने लोग अभी संक्रमित हैं और इनका इलाज किया जा रहा है. आज आए नए मामलों के बाद कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 57,13, 215 हो गई है. इनमें से 53,39,838 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा अब 94,030 तक जा पहुंचा है.

अब तक कितने टेस्ट किए गए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,58,799 नए कोरोना के सैंपल्स की जांच गई है, जिसके बाद कुल जांच की गई नमूनों की संख्या बढ़कर 3,46,08,985 हो गई. विभाग ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के 1,038 नए मामले सामने आए और 25 मौतें हुईं, जिससे शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 7,03,560 हो गए और मरने वालों की संख्या 14,775 हो गई.

घट रहे हैं नए कोरोना केस

शुक्रवार महाराष्ट्र में कोरोना के 20,740 नए मामले सामने आए थे और 424 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले गुरुवार को 21,273 मामले सामने आए थे और 425 मरीजों की मौत हुई थी. पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की गयीं थीं जोकि एक जून तक लागू रहेंगी. सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि इन पाबंदियों को 15 दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget