एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के डर से नहीं जा रहे ATM, तो इस तरह घर बैठे ही बैंक से मंगवा सकते हैं पैसे

आईसीआईसीआई के ग्राहक इस सुविधा के तहत दो हज़ार से लेकर दो लाख तक की नकदी मंगवा सकते हैं.देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई नकदी की होम डिलिवरी के साथ साथ घर बैठे बैंक में पैसा जमा कराने की भी सुविधा देता है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि जब तक बेहद ज़रूरी न हो, घर से न निकलें. इस महामारी के डर से लोग भी घरों में कैद हो गए हैं. बाहर नहीं जा पा रहे हैं. बैंकों और एटीएम को सरकार ने खुला रखने की छूट दी है, लेकिन वहां भीड़ होती है, जिस वजह से आम लोग वहां भी जाने से डर रहे हैं. ऐसे में हम आपको वो रास्ता बता रहे हैं, जिससे आप घर बैठे ही बैंक से नकदी मंगवा सकते हैं.

देश के कई बड़े बैंक अपने ग्राहकों नकदी की होम डिलिवरी की सुविधा देते हैं. एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक और एचडीएफसी जैसे कई बैंक शर्तों के साथ ग्राहकों के घरों तक नकदी पहुंचाते हैं.

घर बैठे कैसे मंगवा सकते हैं नकदी ग्राहकों द्वारा नकदी मंगवाने के लिए हर बैंक का अपना प्रोसेस है. देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई नकदी की होम डिलिवरी के साथ साथ घर बैठे बैंक में पैसा जमा कराने की भी सुविधा देता है. हालांकि एसबीआई में ये सुविधा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों या विशेष पंजीकरण वाले ग्राहकों के लिए ही मौजूद है. ये ग्राहक 25 हजार रुपये तक घर बैठे मंगवा सकते हैं. इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा.

एचडीएफसी भी इस तरह की सेवा अपने ग्राहकों को देता है. एचडीएफसी में आप घर बैठे 25 हज़ार रुपये तक मंगवा सकते हैं. इसके लिए सेवा शुल्क के तौर पर आपको 100 से लेकर 200 रुपये तक बैंक को देने पड़ेंगे.

आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक बैंक की वेबसाइट Bank@homeservice पर लॉगइन कर या कस्टमर केयर पर फोन के ज़रिए घर बैठे नकदी मंगाने की सुविधा से जुड़ सकते हैं. इस बैंक ने नकद मंगाने के अनुरोध के लिए सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक का वक्त तय किया है. बैंक के मुबातिक अनुरोध के दो घंटे के भीतर ग्राहक को पैसे उसके घर पर मिल जाएंगे. खास बात ये है कि आईसीआईसीआई के ग्राहक इस सुविधा के तहत दो हज़ार से लेकर दो लाख तक की नकदी मंगवा सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को 50 रुपये का शुल्क और शुल्क की 18 फीसदी सेवा शुल्क देनी होगी, जो कि करीब 60 रुपये बैठती है.

इसके अलावा एक्सिस, कोटक जैसे कई और बैंकों से भी अनुरोध के ज़रिए घर बैठे नकदी प्राप्त की जा सकती है. इस सेवा के लिए आप बैंक की एप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

COVID-19: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 606 हुई, 43 ठीक हुए | राज्यवार पढ़ें आंकड़े 

स्टडी में दावा- मक्खी से फैल सकता है कोरोना वायरस, अमिताभ बच्चन ने वीडियो में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget