एक्सप्लोरर

जानिए- क्या है सोशल डिस्टेंसिंग, कैसे यह आपको Coronavirus के खतरे से बचा सकती है?

सोशल डिस्टेंसिंग की मदद से तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण पर रोक लगाई जा सकती है.

नई दिल्ली: दुनियाभर की सरकारें कोविड-19 महामारी से लड़ने का तरीका ढूढ़ रही हैं. लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग इस वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए एक केंद्रीय पहलू है. इसकी मदद से काफी हद तक कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है. 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका जिक्र किया है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर सोशल डिस्टेंसिंग है क्या?

सोशल डिस्टेंसिंग का क्या अर्थ है?

सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब है सोशल दूरी. सोशल दूरी बनाने के लिए इसलिए कहा जा रहा है ताकि तेजी से फैल रहे इस संक्रमण पर रोक लगाई जा सके. सोशल डिस्टेंसिंग ही व्यवहार में वह परिवर्तन हैं जो संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद कर सकता है. एक ही जगह पर कई सारे लोगों का एक साथ जमा ना होना, प्रोग्राम कैंसिल करना इसी का हिस्सा है.

ऐसे प्रैक्टिस करें सोशल डिस्टेंसिंग

एक व्यक्ति के रूप में, आप अन्य लोगों के साथ संपर्क की दर को कम करके संक्रमण फैलने के जोखिम को कम कर सकते हैं. सार्वजनिक स्थानों और अनावश्यक सामाजिक समारोहों से बचना, विशेष रूप से बड़ी संख्या में लोगों या भीड़ के साथ होने वाली घटनाओं से बचना इसी का एक पहलू है.

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए यदि संभव हो तो घर से काम करें, वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग में शामिल हों और सार्वजनिक परिवहन के अनावश्यक उपयोग से बचें.

घर पर रहकर भी बरतें ये सावधानियां

अमेरिका, चीन और भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है. अगर आप भी घर पर रहकर काम कर रहे हैं या फिर छुट्टी का मजा ले रहे हैं फिर भी आपको सावधानी बरतने की जरुरत है. घर पर रहकर भी अगर आप ये सावधानियां बरतते हैं तो आप पर कोरोना का कोई असर नहीं होगा.

हाथ धोते रहें, सैनेटाइजर का प्रयोग करें

अगर आप घर पर हैं तो हाथ धोते रहें. गौरतलब है कि अभी तक कोरोना की कोई दवा या टीक मौजूद नहीं है. ऐसे में अगर आप साफ-सफाई का ध्यान रख रहे हैं और बार-बार हाथ धो रहे हैं तो आपको कोरोना से डरने की कोई जरुरत नहीं है. घर पर ही रहकर अगर आप अगर काम कर रहे हैं तो लैपटॉप, मोबाइल और प्रिंटर को छूने से पहले और प्रयोग के बाद हाथ सैनेटाइजर से साफ कर लें. इसके अलावा कोशिश करें कि आपके लैपटॉप और अन्य गैजेट्स को कोई अन्य व्यक्ति प्रयोग न करे.

घर पर ही बनाएं खाना, ऑर्डर करने से करें परहेज

अगर आप घर पर हैं तो घर पर बने खाने का ही प्रयोग करें. बाहर से खाना ऑर्डर करने से बचें. ऑनलाइन ऑर्डर करने से आप बाहर से खाना लेकर आ रहे डिलीवरी बॉय के संपर्क में भी आएंगे और बाहर का खाना खाने से आपके इम्यूनिटी सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है. इसीलिए बेहतर होगा कि आप बाहर से खाना ऑर्डर करने से बचें. घर पर भी खाने में हल्का भोजन और फलों को अधिकता दें.

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

कोरोना की वजह से आप घर पर हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरुरत हैं. घर पर लगातार फ्लोर और दीवारों को साफ करते रहें. अगर आपके घर पर बाहर से कोई वेंडर्स या डिलीवरी बॉय का आना-जाना लगा रहा है तो आपको विशेष ध्यान देने की जरुरत है. कोशिश करें कि आप दिन में दो बार घर की सफाई कर पा रहे हों. सफाई के बाद साबुन से अपने हाथ जरुर धुल लें.

मेडिटेशन या व्यायाम भी करें, पालतू पशुओं से भी रहें दूर

अगर आप लंबी छुट्टी घर पर बिता रहे हैं तो बेहतर कि आप नियमित व्यायाम करते रहें. व्यायाम के अलावा आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं. कोरोना के कारण आप घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं तो आपको व्यायाम और मेडिटेशन होमसिक होने से बचाएंगे. वहीं अगर आपके घर में पालतू पशु हैं तो आपको उनसे भी दूरी बनानी पड़ेगी. कोशिश करें कि आप अपने पालतू पशुओं से दूर रहें. अगर आप उन्हें छू रहे हैं तो उसके बाद अपने हाथ धोना न भूलें.

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 519 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय 470 पॉजिटिव मरीज हैं और इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. 40 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. 519 मरीजों में 476 भारतीय हैं और 43 विदेशी मूल के हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget