एक्सप्लोरर

Kerala Corona Cases: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केरल गई केंद्रीय टीम ने सौंपी रिपोर्ट, खामियों के आधार पर दिए ये सुझाव

Kerala Corona Cases: देश में जितने नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं उसमें से ज्यादातर मामले केरल से आ रहा है. भारत में सबसे ज्यादा 1 लाख 65 हजार 834 एक्टिव केस केरल में है.

Kerala Corona Cases: पिछले कुछ दिनों से भारत में आ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में से ज्यादातर केरल से रिपोर्ट हो रहे हैं. केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने छह सदस्यों की एक टीम भेजी थी जिसने वापस लौटने पर अपनी रिपोर्ट दी. केरल के कई जिलों में दौरा करने के बाद केंद्रीय टीम ने कई खामियां पाई जिसके आधार पर सुझाव दिए गए. एनसीडीसी के डायरेक्टर डॉ एस के सिंह के नेतृत्व में केंद्र की टीम वहां गई थी.

केस कंट्रोल करने के लिए दिए ये सुझाव

केरल में एक्टिव सर्विलांस ठीक तरह से नहीं हो रहा है जिसके बाद एक्सपर्ट टीम ने इसे एक्टिव सर्विलांस बढ़ाने का सुझाव दिया है. साथ ही जिन इलाकों में केस ज्यादा सामने आ रहे है वहां कंटेंटमेंट ज़ोन और बफर जोन बनाने को कहा गया. इसके अलावा कोरोना की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने की भी सलाह दी गई. केंद्रीय टीम ने ये भी पाया कि केरल सरकार ने कोरोना के केस कंट्रोल करने के लिए वहां पर सख्ती लगाई थी. लेकिन इसका भी जमीनी स्तर पर फर्क नहीं हुआ.

एक जिले में टीम ने पाया की RTPCR टेस्ट सिर्फ 20 फीसदी हो रहा था जिसके बाद RTPCR टेस्ट बढ़ाने का भी सुझाव दिया है. कोरोना से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की पहचान में तेजी लाने की जरुरत पर जोर दिया गया. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर देने की सलाह दी गई ताकि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का समय पर टेस्ट और कन्टेनमेंट हो सके.

राज्य को सलाह दी गई है कि होम आइसोलेशन को लेकर गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो. साथ ही को-मोर्बिडिटी यानी किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित कोरोना मरीजों को राज्य सरकार की तरफ से बने क्वॉरन्टीन सेंटर में क्वॉरन्टीन करने की भी केंद्र की टीम ने सलाह दी है. इसके अलावा वैक्सीनेशन बढ़ाने की भी सलाह दी गई है.

केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

गौरतलब है कि केरल में कोरोना के केस में काफी इजाफा हुआ है. देशभर में आ रहे कुल केस का पचास फीसदी अकेले केरल है. केरल के 10 जिलों से लगातार केस सामने आ रहे है. ये जिले है मलप्पुरम, त्रिशूर, कोझीकोड, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा, कासरगोड, पठानमथिट्टा, वायनाड और इडुक्की है. एक्टिव केस की बात करें तो भारत में सबसे ज्यादा 1,65,834 एक्टिव केस केरल में है जोकि भारत के कुल केस का 40.95 फीसदी है.

Vaccination For Children: भारत में कब तक बच्चों के लिए आएगी कोरोना की वैक्सीन | जानें सरकार का जवाब?

Covid R Value: भारत के आठ राज्यों में कोरोना के आर वैल्यू में बढ़ोतरी | जानें किस राज्य में कैसी है स्थिति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget