एक्सप्लोरर

COVID-19: JEE Main और CBSE Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षा टाली गई

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि जेईई मेन की परीक्षा टाल दी गई है. वहीं सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 31 मार्च तक टाल दी गई हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर आईआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई मेन) बुधवार को स्थगित कर दी गई. यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दी. परीक्षा पहले 5 से 11 अप्रैल के बीच होनी थी.

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जेईई..मेन परीक्षा टाल दी गई है. नयी तिथि पर निर्णय बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और दूसरे एंट्रेस एग्जाम को ध्यान में रखकर लिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी तारीखें आपस में न टकरायें.’’

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित 

वहीं सीबीएसई ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की जारी परीक्षाएं बुधवार को 31 मार्च तक स्थगित कर दीं. सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘भारत और विदेश में सीबीएसई की जारी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की जाती हैं और इसे स्थिति के आकलन के बाद पुन: निर्धारित किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘जारी मूल्यांकन कार्य भी इस अवधि के दौरान निलंबित रहेगा.’’

सीबीएसई की ओर से यह घोषणा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उस निर्देश के बाद आयी है जिसमें उसने कहा था कि परीक्षाएं जरूरी हैं लेकिन छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं.

देश में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़कर 151

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है. 151 लोगों में 25 विदेशी नागरिक हैं. सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र के हैं, जहां 39 लोग कोरोना वायर से संक्रमित पाए गए हैं. दूसरे स्थान पर केरल (25 मामले) है.

दुनियाभर में आठ हजार लोगों की मौत

कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब तक दुनियाभर में इस वायरस से आठ हजार लोगों की मौत हो गई है. कोरोना वायरस से दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इस बीमारी का प्रकोप दिसंबर में चीन से शुरू हुआ था. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजे तक कोरोना वायरस से दुनियाभर में करीब 200,680 संक्रमित हो चुके हैं और 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget