एक्सप्लोरर

देश में पिछले 21 दिनों से पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से कम, रिकवरी रेट बढ़कर 95.43 फीसदी हुई

देश में लगातार 21 दिनों से कोरोना पॉजिटिविटी रेट दस फीसदी से कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 35 दिनों से वीकली पॉजिटिविटी रेट में कमी देखी गई है. वहीं, भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 95.43 फीसदी हो गई है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है. पिछले 24 घंटे में 70,421 नए मामले सामने आए जबकि 3921 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. 74 दिनों के बाद सबसे कम नए केस रिपोर्ट हुए हैं. वहीं 66 दिनों के बाद भारत का सक्रिय केस लोड 10 लाख नीचे आए है. भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 95.43 फीसदी हो गई है.

देश में कोरोना के नए केस में पहले के मुकाबले कमी आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 70,421 नए मामले रिपोर्ट हुए है जबकि 3,921 लोगों की संक्रमण की वजह से हुई है. इसके साथ ही भारत में 2,95,10,410 लोग संक्रमित हुए हैं और इसमें से 3,74,305 लोगों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से गई है.

वहीं देश में एक्टिव केस दस लाख से नीचे आए हैं. एक्टिव केस लोड 66 दिनों के बाद 10 लाख अंक से नीचे आया है. इस वक़्त भारत में 9,73,158 एक्टिव केस हैं यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है. कोरोना महामारी की शुरुआत से संक्रमित लोगों में से 2,81,62,947 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे में 1,19,501 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ ही देश मे संक्रमण से ठीक होनेवालों की दर यानी रिकवरी रेट 95.43 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आई है.

  • 20 मई को 2,76,110 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 25 मई को 1,96,427 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 30 मई को 1,65,553 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 4 जून को 1,32,364 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 9 जून को 92,596 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 14 जून को 70,421 नए मामले रिपोर्ट हुए

इन आंकड़ों से साफ है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में हर दिन कमी आ रही है. वहीं अभी वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.54 फीसदी है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट आज 4.72 फीसदी है. लगातार 21 दिनों से पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से कम है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 35 दिनों से वीकली पॉजिटिविटी रेट में कमी देखी गई है.

  • 15 मई को 19.67%
  • 20 मई को 16.03%
  • 25 मई को 12.03%
  • 30 मई को 9.36%
  • 4 जून को 7.27%
  • 9 जून को 5.66%
  • 14 जून को 4.54%

ये सभी आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमज़ोर हुई है और संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है. लेकिन अगर इस बीच सावधानी नहीं बरती गई और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन नहीं किया गया तो हालात खराब होने में समय नहीं लगेगा. इसलिए मास्क पहनना, भीड़ में जाने से बचना, हाथ धोते रहना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और वैक्सीन लगवाना जरूरी है.

6-12 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए कल से शुरू होगी स्क्रीनिंग, एम्स ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget