एक्सप्लोरर

Coronavirus: संक्रमण के प्रकोप के बीच भारत को मिल रही विदेशी मदद, इंडोनेशिया से पहुंचे 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच भारत को विदेशों से काफी मदद मिल रही है. वहीं इन सभी के बीच भारतीय वायुसेना लगातार विदेशों से ऑक्सीजन कंटनेर‌ एयरलिफ्ट करने में जुटी हुई है. इंडोनेशिया के 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की एक खेप गुरुवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है. ऐसे में भारत को विदेशों से काफी मदद मिल रही है. वहीं इन सभी के बीच भारतीय वायुसेना लगातार विदेशों से ऑक्सीजन कंटनेर‌ एयरलिफ्ट करने में जुटी हुई है. पिछले दो हफ्तों से वायुसेना के एयरक्राफ्ट्स देश-विदेश से क्रायोजैनिक ऑक्सीजन कंटनेर से लेकर सिलेंडर और दूसरे जरूरी मेडिकल उपकरण एयरलिफ्ट कर रहे हैं.

200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पहुंचे भारत

विदेशी मदद के बीच इंडोनेशिया से 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की एक खेप गुरुवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची. विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करते हुए पड़ोसी इंडोनेशिया से 200 ऑक्सीजन सांद्रता का स्वागत है."

भारतीय वायु सेना का अभियान

भारतीय वायु सेना (IAF) ने पहले इंडोनेशिया के जकार्ता से चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट किया था. इस बीच, फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने बताया कि 40 टन ऑक्सीजन की दूसरी खेप बुधवार को भारत पहुंची थी. लेनिन ने एक ट्वीट में कहा, "40 टन ऑक्सीजन की दूसरी खेप, फ्रांस के एयर लिक्विड ग्रुप द्वारा दान की गई. जिसके लिए भारतीय नौसेना के फ्रिगेट आईएनएस तारकेश को धन्यवाद."

बता दें कि, कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में सेना के तीनों अंग यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं. खुद प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ जंग में सशस्त्र सेनाओं की भूमिका की प्रशंसा की है. पीएम ने ट्वीट कर कहा कि जल, थल और नभ में हमारे सशस्त्र-बलों ने कोविड के खिलाफ के जंग में मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

 

इसे भी पढ़ेंः
कोरोना संकट: PM मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, ऑक्सीजन-रेमडेसिवर की उपलब्धता समेत कई चीजों पर हुई समीक्षा

 

झारखंड में दो हफ्तों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, बसें नहीं चलेंगी और विवाह में सिर्फ 11 लोग हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget