एक्सप्लोरर

COVID-19: प्लाजमा थेरेपी के इलाज से बीमारी को मात, देश में पहला मरीज दिल्ली में हुआ ठीक

दिल्ली में प्लाजमा थेरेपी के जरिए एक शख्स ने कोविड-19 को मात दे दी है.कोरोना वायरस से पैदा हुई चुनौतियों के बीच इलाज उम्मीद की किरण है.

भारत में प्लाजमा थेरेपी से ठीक होने का पहला मामला सामने आया है. कोविड-19 बीमारी को प्लाजमा थेरेपी के जरिए मात देनेवाला शख्स दिल्ली का है. 4 अप्रैल को 49 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. उसके बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कोरोना वायरस से संक्रमित शख्स को पहले बुखार और सांस संबंधी शिकायतें हुईं. उसके बाद न्यूमोनिया का लक्षण जाहिर होने के बाद धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने होने लगी. चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा. जब उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो प्लाजमा थेरेपी का विकल्प अपनाने का फैसला लिया गया.

परिजनों ने प्लाजमा डोनर को ढूंढा. महिला डोनर तीन सप्ताह पहले ही कोविड-19 को मात देकर ठीक हुई थी. कई तरह की जांच के बाद महिला डोनर को प्लाजमा डोनेट करने की इजाजत मिली. मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर संदीप बुद्धिराजा ने कहा, “हमें खुशी है मरीज के इलाज में थेरेपी काम कर गई. इससे एक नए इलाज की उम्मीद का दरवाजा चुनौतीपूर्ण समय में खुला है. फिर भी हमारा मानना है प्लाजमा थेरेपी जादुई छड़ी नहीं है.”

उन्होंने बताया कि साकेत में मैक्स अस्पताल में मरीज के इलाज दौरान कई अन्य प्रोटोकॉल का पालन किया गया. कहा जा सकता है उसके तेजी से ठीक होने के पीछे प्लाजमा थेरेपी काम कर गई. फिर भी 100 फीसद इसके योगदान को इलाज में शामिल नहीं किया जा सकता क्योंकि इसके अलावा भी कई कारक स्वस्थ होने के पीछे होते हैं. बुद्धिराजा ने बताया कि प्लाजमा डोनर अपना 400 मिलीलीटर प्लाजमा दे सकता है. 200 मिलीलीटर प्लाजमा किसी एक मरीज के इलाज के लिए पर्याप्य होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget