एक्सप्लोरर

Coronavirus: पिछले 45 दिनों में आज सबसे कम नए मामले सामने आए, जानिए कोरोना की ताजा स्थिति

Coronavirus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना एक लाख 73 हजार नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम हैं.देश में अबतक कोरोना से दो करोड़ 51 लाख 78 हजार 11 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 फीसदी हो गया है.

Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. हालांकि अब दिन पर दिन नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना एक लाख 73 हजार नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम हैं. देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 84 हजार 601 मरीज़ ठीक भी हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

कल कोरोना से 3617 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक कोरोना से दो करोड़ 51 लाख 78 हजार 11 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 फीसदी हो गया है. वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट अब 9.84 फीसदी हो गया है, जो लगातार पिछले पांच दिनों में दस फीसदी से कम है. देश में कल कोरोना से 3617 लोगों की मौत हो गई.

अबतक कुल 34 करोड़ 11 लाख 19 हजार 909 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20 लाख 80 हजार 48 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद देश में अबतक कुल 34 करोड़ 11 लाख 19 हजार 909 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

लॉकडाउन शुरू होने के बाद से दिल्ली में 11 हजार से ज्यादा मौत

दिल्ली में दूसरी लहर के दौरान जब लॉकडाउन लगाया गया था तब से लेकर शुक्रवार (28 मई) तक शहर में कोरोना की वजह से 11,590 लोगों की जान चली गई. आंकड़ों के मुताबिक, 19 मई तक दिल्ली में कोरोना से संबंधित कुल मौतों की संख्या 12,361 थी. शुक्रवार को दर्ज की गई 139 मौतों के साथ शहर में वर्तमान में मरने वालों की कुल संख्या 23,591 है.

यह भी पढ़ें-

केंद्र ने नागरिकता के लिए अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से मंगाए आवेदन

कोरोना के इलाज से जुड़े सामानों को GST मुक्त किए जाने की मांग, बैठक में नहीं मिली कोई राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget