एक्सप्लोरर

24 घंटे में करीब 10 हजार नए केस, ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में लगातार छठे दिन संक्रमण के 8,000 से ज्यादा मामले आए. अब तक 109,462 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 5355 लोग ठीक हुए हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सवा दो लाख पहुंच गई है. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 26 हजार 770 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 6348 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 9 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9851 नए केस आए सामने आए हैं और 273 मौतें हुईं. कोरोना केस बढ़ने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गई है. बुधवार को ब्राजील में 27,312 और अमेरिका में 20,578 नए मामले आए, जबकि रूस में 8536 नए मामले आए. इसका सीधा मतलब है कि एक दिन में नए मामलों की बढ़ोतरी में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत में आज 9851 नए केस सामने आए हैं. अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत सातवें स्थान पर है. किस राज्य में कितनी मौतें हुईं? स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 2710, गुजरात में 1155, दिल्ली में 650, मध्य प्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तर प्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105, आंध्र प्रदेश में 71, कर्नाटक में 57, पंजाब में 47, जम्मू-कश्मीर में 35, बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, झारखंड में 6, ओडिशा में 7, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, मेघालय में 1 मौत हुई है. राज्यवर आंकड़ें
क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 4223 2539 71
3 अरुणाचल प्रदेश 42 1 0
4 असम 1988 442 4
5 बिहार 4493 2210 29
6 चंडीगढ़ 301 214 5
7 छत्तीसगढ़ 756 213 2
8 दिल्ली 25004 9898 650
9 गोवा 166 57 0
10 गुजरात 18584 12667 1155
11 हरियाणा 3281 2134 24
12 हिमाचल प्रदेश 383 179 5
13 जम्मू कश्मीर 3142 1048 35
14 झारखंड 793 354 6
15 कर्नाटक 4320 1610 57
16 केरल 1588 690 14
17 लद्दाख 90 48 1
18 मध्य प्रदेश 8762 5637 377
19 महाराष्ट्र 77793 33681 2710
20 मणिपुर 124 38 0
21 मेघालय 33 13 1
22 मिजोरम 17 1 0
23 ओडिशा 2478 1416 7
24 पुद्दुचेरी 82 25 0
25 पंजाब 2415 2043 47
26 राजस्थान 9862 7104 213
27 तमिलनाडु 27256 14902 220
28 तेलंगाना 3147 1587 105
29 त्रिपुरा 644 173 0
30 उत्तराखंड 1153 297 10
31 उत्तर प्रदेश 9237 5439 245
32 पश्चिम बंगाल 6876 2768 355
भारत में कुल मरीजों की संख्या 226770 109462 6348
8 जून से बदल जाएगा भक्ति का तौर-तरीका कोरोना महामारी के बीच बहुत कुछ बदल चुका है और बहुत कुछ अभी बदलने वाला है. अब आपकी आस्था और भक्ति का तौर-तरीका भी बदलने वाला है जिसकी शुरुआत 8 जून से हो रही है. आठ जून से कंटेनमेंट जोन से बाहर देश के धार्मिक स्थल खोले जाने की सरकार ने इजाजत दी है. अब इसके लिए एक नई गाइडलाइन भी जारी हो गई है. मंदिर में, मस्जिद में, गुरुद्वारा या चर्च में जहां भी आप पूजा या इबादत करते हैं, वहां अब सब पहले जैसा नहीं रहने वाला है. अनलॉक शुरू होते ही देश में मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा और गिरजाघरों के लिए नए नियम लागू होंगे. कोरोना काल में फिलहाल मंदिरों के अंदर अब श्रद्धालुओं को न प्रसाद मिलेगा, न चरणामृत बांटा जाएगा. 8 जून से धार्मिक स्थल खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार की जो नई गाइडलाइन आई है, उसमें कई तरह की पाबंदियों का जिक्र है. ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी की गई भारत और चीन के कोर कमांडरों की शनिवार को बैठक, सीमा पर तनाव कम करने पर होगी बातचीत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP अगर 500-700 वोटों से आगे हो तो दोबारा गिनती की मांग करें', ममता बनर्जी का TMC कार्यकर्ताओं को संदेश
'BJP अगर 500-700 वोटों से आगे हो तो दोबारा...', ममता बनर्जी का TMC कार्यकर्ताओं को संदेश
West Bengal Election 2026: बंगाल की फालटा सीट पर फिर से होगा मतदान, रिजल्ट की तारीख भी बदली, चुनाव आयोग का फैसला
बंगाल की फालटा सीट पर फिर से होगा मतदान, रिजल्ट की तारीख भी बदली, चुनाव आयोग का फैसला
तेलंगाना के मेदक जिले के नरसापुर में लस्सी में पेशाब की अफवाह निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा
तेलंगाना के मेदक जिले के नरसापुर में लस्सी में पेशाब की अफवाह निकली फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा
जोरहाट में मतगणना की तैयारी पूरी: 4 मई को होगी वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जोरहाट में मतगणना की तैयारी पूरी: 4 मई को होगी वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीडियोज

Sansani: मर्डर से पहले दूल्हे की तैयारी | Crime News | Murder Case | ABP News
Maharashtra News: 4 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या | Pune | Crime News | abp News
Chitra Tripathi: बंगाल की चुनावी रेस..किसके पक्ष में जनादेश ? | Bengal Elections | EVM | Mamata
SC से Mamata को 'झटका'..4 मई को क्या? | Mamata | TMC | BJP | PM Modi | Bengal Election 2026
ABP Report: 4 मई की उल्टी गिनती शुरू! बंगाल में सियासी पारा हाई | Mamata | TMC | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
गुरुग्राम: घर में महिला और चार बच्चों के शव मिलने से हड़कंप, पति पर परिवार की हत्या का शक
गुरुग्राम: घर में महिला और चार बच्चों के शव मिलने से हड़कंप, पति पर परिवार की हत्या का शक
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप का होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप का होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
Vande Bharat Train: रेल यात्री ध्यान दें! वंदे भारत समेत कई प्रमुख ट्रेनों का बदला रास्ता, डायवर्ट हुईं 40 ट्रेनें, पढ़ें डिटेल्स
रेल यात्री ध्यान दें! वंदे भारत समेत कई प्रमुख ट्रेनों का बदला रास्ता, डायवर्ट हुईं 40 ट्रेनें, पढ़ें डिटेल्स
Rectal Cancer: रेक्टल कैंसर से ज्यादा क्यों हो रही युवाओं की मौत, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत?
रेक्टल कैंसर से ज्यादा क्यों हो रही युवाओं की मौत, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत?
Embed widget