एक्सप्लोरर

Delhi Coronavirus Cases: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए 91 नए मामले, चार लोगों की हुई मौत

Delhi Coronavirus Cases Today: दिल्ली में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में संक्रमण दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी और अब यह 0.20 फीसदी से नीचे है. उस समय दिल्ली महामारी की दूसरी भीषण लहर से जूझ रही थी.

नई दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गयी, वहीं संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत थी और 94 नए मामले सामने आए थे जबकि छह मरीजों की मौत हो गयी थी.

दिल्ली में मृतकों की संख्या 24,981 हुई

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 111 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक है. दिल्ली में मंगलवार को 101 नए मामले दर्ज किए गए थे. नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,34,281 हो गयी वहीं मृतकों की संख्या 24,981 हो गयी. बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है.

दिल्ली में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में संक्रमण दर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी और अब यह 0.20 फीसदी से नीचे है. उस समय दिल्ली महामारी की दूसरी भीषण लहर से जूझ रही थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी थी. पिछले 24 घंटों में कुल 76,468 परीक्षण किए गए वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,357 हो गयी जो बुधवार को 1,379 थी. दिल्ली में अब तक 14,07,943 मरीज ठीक हो चुके हैं.

पिछले 24 घंटों में 1,46,161 लोगों को टीका लगा

बुलेटिन में कहा गया है कि घरों में पृथकवास में रह रहे मरीजों की संख्या घटकर 314 हो गयी जो एक दिन पहले 329 थी. निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी 1,599 से घटकर 1,349 हो गयी. इसमें कहा गया है कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में कोविड रोगियों के 17,670 बेड में से 937 पर मरीज हैं. इस बीच पिछले 24 घंटों में 1,46,161 लोगों को टीका लगाया गया. इनमें से 24,392 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक करीब 79,00,147 लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं जिनमें 18,05,761 लोगों को दोनों खुराकें दी गयी हैं.

यह भी पढ़ें-

Heatwave Alert: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, कल रहा इतिहास का चौथा सबसे गर्म दिन

महंगाई की मार: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 35 पैसे प्रति लीटर महंगा, जानिए ताजा कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget