एक्सप्लोरर

Coronavirus In India: अमेरिका में कहर मचाने वाले कोरोना XBB 1.5 वेरिएंट की भारत में दस्तक, अब तक इतने केस की हुई पुष्टि

Coronavirus In India: कोविड के सब वेरिएंट ओमिक्रोन के वेरिएंट एक्सबीबी 1.5  के देश में पांच कोरोना केस मिले हैं. अमेरिका में ज्यादातर कोविड मामलों के लिए यही वेरिएंट जिम्मेदार है.

Coronavirus In India: चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान सहित कई देशों में बढ़ते कोरोना केस को लेकर एक तरफ भारत में तैयारी तेज है तो दूसरी तरफ कोविड के वेरिएंट ओमिक्रोन के सब वेरिएंट एक्सबीबी 1.5 (XBB 1.5) के पांच संकमित केस देश में पाए गए हैं. यही वेरिएंट अमेरिका में संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए जिम्मेदार है. 

इन्साकॉग के मंगलवार (3 जनवरी) को जारी आंकड़ों के अनुसार, इन पांच मामलों में से तीन मामले गुजरात और एक-एक कर्नाटक तथा राजस्थान में सामने आए हैं. एक्सबीबी 1.5 वेरिएंट ओमीक्रोन के एक्सबीबी स्वरूप से ही संबंधित है. अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामले एक्सबीबी और एक्सबीबी 1.5 के हैं. इन्साकॉग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप और इससे उत्पन्न अन्य स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं, जिसमें ‘एक्सबीबी’ प्रमुख है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार (3 जनवरी) को सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले आए जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 2,582 हो गई. इसी के साथ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,78,956) दर्ज की गई. संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,707 है.

भारत सरकार की तैयारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चीन, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाइलैंड से भारत के किसी हवाई अड्डे पर पहुंच रहे यात्रियों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है, भले ही उन्होंने मूल रूप से किसी भी देश से यात्रा शुरू की हो. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार ( 2 जनवरी) को नागर विमानन सचिव राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा कि कुछ देशों, विशेष रूप से चीन, सिंगापुर, हॉन्ग कॉन्ग, कोरिया गणराज्य, थाइलैंड और जापान में कोविड-19 के मामले बढ़ने के संदर्भ में दिशानिर्देशों में बदलाव किया गया है जो एक जनवरी से प्रभाव में आए हैं. 

क्या है निर्देश?

इसके अनुसार भारत में इस साल के पहले दिन से चीन, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाइलैंड से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट अनिवार्य है, जिसमें उन्हें संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हो. दिशानिर्देशों के अनुसार जांच भारत की यात्रा शुरू करने के समय से 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए और आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट प्रस्थान से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

यह भी पढ़ें- Covid 19: देश में कोरोना के 134 नए मामले आए सामने, जानें कितनों की गई जान, पढ़ें पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, - लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा इस सरकार को हटाइये
सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, - लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा इस सरकार को हटाइये
CJP Protest LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget