एक्सप्लोरर

Corona in India: यूपी-बिहार से लेकर तमिलनाडु तक आज से और सख्त हुए कोरोना नियम, जानें देशभर में कहां कैसी है सख्ती

Corona in India: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार और तमिलनाडु जैसे तमाम राज्यों ने कई पाबंदियां लगा दी हैं. जानिए देशभर में कहां कैसी सख्ती है.

Corona in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं. इतना ही नहीं इसके खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. चिंता की बात ये है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में ओमिक्रोन से पहली मौत की पुष्टि की है. जयपुर में ओमिक्रोन संक्रमण से एक 72 साल के व्यक्ति की जान गई है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार और तमिलनाडु जैसे तमाम राज्यों ने कई पाबंदियां लगा दी हैं. जानिए देशभर में कहां कैसी सख्ती है.

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं. अब तक कुल 24 राज्यों में 2,135 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 828 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा ओमिक्रोन संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में कुल 653 मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिसमें से 259 ठीक हो चुके हैं.

कोरोना एक बार फिर बहुत तेजी से पैर पसार रहा है. देश में 24 घंटे में 58 हजार 97 नए केस आए हैं, जबकि 534 लोगों की मौत हो गई. देश में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 14 हजार हो गई है. पॉजिटिविटी रेट 2.6% है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 6 राज्यों में 10 हज़ार से ज्यादा एक्टिव केस हैं. ये राज्य हैं-

  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल
  • केरल
  • दिल्ली
  • कर्नाटक
  • और तमिलनाडु

अब जानिए कहां कैसी सख्ती है

उत्तर प्रदेश

  • यूपी में नई गाईडलाइंस आज से लागू.
  • नाइट कर्फ्यू हर दिन रात 10 से सुबह 6 बजे तक लागू किया जाएगा.
  • नाइट कर्फ्यू की अवधि में दो घंटे की बढ़ोत्तरी.
  • 16 जनवरी तक 10वीं तक की कक्षाएं बंद.
  • 'प्रयागराज माघ मेला' में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 48 घंटे पूर्व की कोविड आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू.
  • जिस जिले में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक हो जाए वहां वहां जिम, स्पा, सिनेमा हॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्तरां आदि सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा.
  • शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता न हो और खुले स्थान पर परिसर की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति न दी जाए.

बिहार

  • बिहार में आज से नाइट कर्फ्यू लागू
  • राज्य में नाइट कर्फ्यू आज से 21 जनवरी तक लागू रहेगा
  • रात के 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा
  • राज्य के सभी जिम, मॉल और पार्क बंद
  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास और सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे. 
  • क्लास 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे.
  • सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे.
  • सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे. केवल पुजारी ही पूजा कर सकेंगे.
  • शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और अन्तिम संस्कार में 20 व्यक्ति की अनुमति होगी.
  • सभी राजनीतिक/ सामुदायिक/ सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी.

मध्य प्रदेश

  • अंतिम संस्कार में 50 लोग मौजूद रह सकते हैं.
  • शादी में 250 लोग मौजूद रह सकते हैं.
  • मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है.
  • ना पहनने पर चालान की कार्रवाई होगी.

तमिलनाडु

  • तमिलनाडु सरकार ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा की
  • रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू
  • 9 जनवरी को सबकुछ बंद रहेगा
  • बसों, लोकल ट्रेनों और मेट्रो में सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी
  • सभी सरकारी और निजी ‘पोंगल आयोजन’ और संस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित
  • सभी मनोरंजन और अन्य पार्क बंद रहेंगे
  • सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लोगों को धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं होगी.
  • राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के संबंध में फिलहाल लागू पाबंदियां जारी रहेंगी.

यह भी पढ़ें-

Gujarat Gas Leak: सूरत में केमिकल लीक होने के चलते बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा की हालत गंभीर

PM Congratulate German Chancellor: पीएम मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर को उनकी नियुक्ति पर दी बधाई, कहा- उम्मीद है दोनों देशों के रिश्तें होंगे और मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'मैं अभी भी 25वें दिन जिंदा हूं…', सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो, थोड़ी देर में जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: 'मैं अभी भी 25वें दिन जिंदा हूं…', सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो, थोड़ी देर में जेपी नड्डा की PC
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget