एक्सप्लोरर

Coronavirus Impact: भारत में संपूर्ण लॉकडाउन, जानिए, दुनियाभर में कोरोना ने क्या-क्या बदला

कोरोना वायरस के चलते जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो 2020 ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है.भारत में कोरोना के चलते 10 लोगों की जान चली गई है, जबकि मंगलवार तक इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 536 हो गई.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूट रहा है. ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान समेत तमाम देश इससे लड़ने की भर्सक कोशिशें कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया है. भारत में ये लॉकडाउन तीन हफ्ते यानी 21 दिनों के लिए लगाया गया है. लॉकडाउन का एलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जान है तो जहान है.

भारत में कोरोना के चलते 10 लोगों की जान चली गई है, जबकि मंगलवार तक इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 536 हो गई. आइए जानते हैं मंगलवार को देश और दुनिया में कोरोना की वजह से क्या क्या हुआ. सरकारों ने कैसे कदम उठाए.

दुनिया में क्या क्या बदला कोरोना वायरस के चलते जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो 2020 ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है.

थाईलैंड ने आपातकाल की घोषणा की, नए प्रोत्साहन पैकेज को भी दी मंजूरी.

चीन के हुबेई प्रांत में यात्रा पर लगे बैन को खत्म करेगा.

मकाउ ने हांकांग और चीन से आने वाले लोगों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान किया

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के 8 हज़ार से ज्यादा मामले आए सामने. 422 लोगों की हुई मौत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कैबिनेट के लोगों को घर पर ही रहने को कहा.

ब्रिटेन सरकारी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठा सकती है.

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अमेरिका में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बनने की क्षमता है.

अफगानिस्तान में नाटो के चार सेवा सदस्यों का कोरोना टेस्ट आया पोज़िटिव.

ऑस्ट्रेलिया ने शादियों और अंतिम संस्कारों में लोगों की संख्या सीमीत की.

मिस्र में दो हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है.

बुल्गारिया में ऑर्थोडॉक्स चर्च ने लोगों से घरों से ही प्रार्थना करने को कहा.

भारत में क्या क्या बदला आज से देशभर में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में किया एलान.

हिमाचल में पहली मौत के बाद मंगलावर शाम पांच बजे से लगाया गया कर्फ़्यू. सीएम जय राम ठाकुर ने लिया ये फैसला.

मंगलवार को दिल्ली के शाहीन बाग में 101 दिन से चल रहे सीएए विरोधी धरने को पुलिस खत्म कराया. धरना स्थल खाली कराया.

उत्तराखंड में सभी अधीनस्थ न्यायालय 26 मार्च से 4 अप्रैल तक बंद.

डेबिट कार्ड धारक अगले तीन महीने तक किसी भी बैंक के एटीएम से कैश मुफ्त में निकाल सकेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने की घोषणा.

वित्तमंत्री ने आयकर जमा करने की तारीख बढ़ाई. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख अब 30 जून 2020 कर दी गई है.

इग्नू ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख 30 अप्रैल 2020 तक बढ़ाई. लेट फीस भी किया माफ.

निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में राज्यसभा की खाली हो रही 55 सीटों पर होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया है.

मुंबई और उसके आस पास सब्जी, फल और अनाज सप्लाई करने वाली नवी मुंबई की सबसे बड़ी मंडी 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेगी.

गुजरात सरकार पहली से नौवीं और 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में करेगी प्रमोट.

मंगलवार को सेंसेक्स 692.79 पॉइंट्स बढ़कर 26,674.03 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 190.80 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 7,801.05 पर बंद हुआ.

सब का विश्वास अप्रत्यक्ष कर विवाद निवारण योजना 30 जून तक बढ़ाई गई. 30 जून तक पेमेंट करने पर कोई ब्याज़ नहीं लगेगा. वित्त मंत्री ने किया एलान.

मार्च, अप्रैल और मई 2020 के जीएसटी रिटर्न्स फाइल करने की आखिरी तारीख 30 जून तक बढ़ा दी गई है.

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक की तारीख को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है.

कोरोनो वायरस प्रकोप को देखते हुए लोकसभा सचिवालय 31 मार्च तक बंद रहेगा.

केंद्रीय विद्यालय पहली से लेकर आठवीं तक के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करेगी. चाहे वो साल के अंत में परीक्षा में उपस्थित हुए हों या नहीं.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में किराना, फल, सब्जियां, दवा और जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी, ATM भी चालू रहेंगे 21 दिन और 21 साल का आपस में क्या है ‘कोरोना’ कनेक्शन, प्रधानमंत्री मोदी की आज की 10 बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget