एक्सप्लोरर

Coronavirus In India: कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए कैसी है तैयारी? 27 दिसंबर को होगी मॉक ड्रिल

Coronavirus Guidelines In India: चीन, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बैठक की. मीटिंग के बाद गाइडलाइन जारी की गई है.

Coronavirus In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्यों को ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंटिलेटर, रसद और मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने के साथ बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए 27 दिसंबर को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल करने की सलाह दी.

दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया तेजी के मद्देनजर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक डिजिटल बैठक के दौरान उन्होंने कहा, “केंद्र और राज्यों को मिलकर और सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि कोविड की रोकथाम और प्रबंधन के लिए पिछले उछाल के दौरान किया गया था.”

क्या सलाह दी? 
बैठक में कोविड की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों और टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई. मीटिंग में मंत्रियों के अलावा प्रधान सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और राज्यों के सूचना आयुक्तों ने भी भाग लिया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का जिक्र करते हुए मांडविया ने राज्यों को सतर्क रहने, कोविड प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां रखने और सक्रिय दृष्टिकोण जारी रखने की सलाह दी.

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा? 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों से भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम नेटवर्क के माध्यम से स्वरूपों पर नजर रखने के लिए संक्रमित मामलों के नमूने के पूरे जीनोम अनुक्रमण की निगरानी प्रणाली को मजबूत करने को कहा. मांडविया ने कहा कि देश में यदि संक्रमण के कोई नए स्वरूप हों, तो उनका समय पर पता लगाना सुनिश्चित किया जाए.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से क्या कहा? 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “स्वास्थ्य सुविधा-आधारित प्रहरी निगरानी, ​​पैन-रेस्पिरेटरी वायरस निगरानी, ​​समुदाय आधारित निगरानी और सीवेज या अपशिष्ट जल निगरानी पर ध्यान दिया जाना है.” उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन के संबंध में जन जागरूकता अभियानों के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से सभी बुनियादी ढांचे की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी और समीक्षा करने और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने का अनुरोध किया.

जांच में तेजी लाने को कहा
मनसुख मांडविया ने कहा कि कोविड के नए स्वरूप के बावजूद, ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण’ और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन' बीमारी के प्रबंधन के लिए एक जांची-परखी रणनीति बनी हुई है. बयान में कहा गया है कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भी जांच दर में तेजी लाने के लिए कहा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सभी पात्र लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों और कमजोर समूहों के टीकाकरण में तेजी लाने का भी आग्रह किया.

यह भी पढ़ें- कोरोना की वजह से बढ़ी मांग! आज ही शुरू करें इन चीजों की खेती, मिलेगा मुंह मांगा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget