एक्सप्लोरर

COVID-19: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंचा, अब तक 12,76,781 टेस्ट हुए

देश में इस समय कुल 49,391 कोरोना से संक्रमित मरीज हैं. इसमें से 33,514 एक्टिव मरीज़ हैं, यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है. यानी देश के कुल मरीजों में से 67.86% अभी संक्रमित है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई. वहीं इस संक्रमण से अब तक 1,694 मरीजों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटो में 2,958 मामले सामने आए हैं और 126 मरीजों की इस संक्रमण से मौत हुई है.

देश में इस समय कुल 49,391 कोरोना से संक्रमित मरीज हैं. इसमें से 33,514 एक्टिव मरीज़ हैं, यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है. यानी देश के कुल मरीजों में से 67.86% अभी संक्रमित है. वहीं, इस संक्रमण से लोग ठीक भी हो रहे हैं. अब तक 14,182 मरीज ठीक हुए हैं. यानी रिकवरी रेट 28.71% है.

बुधवार तक भारत में 12,76,781 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट हुआ, जिसमें से 3.86% मरीज यानी 49,391 लोग पॉजिटिव आए हैं. यानी भारत में साढ़े 12 लाख टेस्ट होने के बाद भी सिर्फ 3.86 फीसदी ही मरीज है, जोकि दुनिया के बाकी देश की तुलना में काफी बेहतर है.

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से हैं. वहीं सबसे ज्यादा इस संक्रमण से मौत महाराष्ट्र में हुई है. महाराष्ट्र में अब तक 617 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, गुजरात में 368, मध्य प्रदेश में 176, पश्चिम बंगाल में 140 और राजस्थान में 89 मरीजों की मौत हुई है.

सबसे ज्यादा मरीज और मौत के आंकड़े महाराष्ट्र और गुजरात से आ रहे हैं. इसलिए आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की. बैठक में केंद्र से मदद का आश्वासन भी दिया. लोग सही समय पर अपनी तकलीफ रिपोर्ट करें, इसपर सरकार को जोर देने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Explained: एक आदेश और इंटरनेट गुल, भारत के स्टारलिंक विवाद के बीच यूक्रेन में सैटेलाइट शटडाउन से क्या खुलासा
Explained: एक आदेश और इंटरनेट गुल, भारत के स्टारलिंक विवाद के बीच यूक्रेन में सैटेलाइट शटडाउन से क्या खुलासा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget