एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए एनरोलमेंट शुरू, सरकार ने मांगा हेल्थकेयर वर्कर्स का डेटा

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली में राज्य सरकार की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं. इसके लिए सरकार ने हेल्थकेयर वर्कर्स का एनरॉलमेंट शुरू कर दिया है.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दिल्ली सरकार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिये हेल्थकेयर वर्कर्स का एनरॉलमेंट शुरू कर दिया है, इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी मांगी है. दिल्ली की सभी हेल्थकेयर फैसिलिटीज जैसे इंस्टीट्यूशन, नर्सिंग होम, ओपीडी, क्लीनिक आदि को अपने हेल्थकेयर वर्कर्स के नाम भेजने को कहा गया है. वहीं 5 दिसंबर की मध्यरात्रि तक डेटा पंजीकृत करने का समय दिया गया है.

हेल्थकेयर वर्कर्स को पहले लगेगी कोरोना वैक्सीन

जानकारी के मुताबिक कई रजिस्टर्ड नर्सिंग होम, हॉस्पिटल और नॉन-रजिस्टर्ड नर्सिंग होम ने इसके लिये अपना डाटा साझा भी कर दिया है. जिन हेल्थकेयर वर्कर्स की जानकारी मांगी गई है उसमें सभी एलोपैथिक, डेंटल, आयुष, फिजियोथेरेपी क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब्स, रेडियोलोजी सेंटर और अन्य हेल्थकेयर सेटिंग्स के सारे मेडिकल, पैरा मेडिकल, सपोर्टिंग, सिक्योरिटी, सेनिटेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ शामिल होंगे.

DSHM की वेबसाइट पर जमा करना होगा डेटा

एनरॉलमेंट के लिये DSHM की वेबसाइट https://dshm.delhi.gov.in पर डेटा अपलोड किया जा सकता है. जबकि प्राइवेट हेल्थकेयर फैसिलिटीज लॉग-इन एक्सेस के ज़रिए डेटा भेज सकती हैं.

वैक्सीनेशन के लिए तैयार है दिल्लीः सत्येंद्र जैन

दिल्ली में वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जैसे ही वैक्सीन आएगी, हम इसे कुछ ही हफ्तों में सभी दिल्लीवासी तक पहुंचा देंगे. हमारे पास सभी जरूरी साधन मौजूद हैं, हम उन सभी साधनों का कोरोना के टीकाकरण के लिए इस्तेमाल करेंगे, जैसे मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, पॉलीक्लीनिक आदि के जरिए हम कुछ ही हफ्तों में पूरी दिल्ली का टीकाकरण कर देंगे.

इसे भी पढ़ें

पांचवें दौर की बैठक में 'मौन व्रत' पर रहे किसान, मांगों पर 'हां' या 'नहीं' में मांगा सरकार से जवाब | पढ़ें बड़ी बातें

Corona Updates: केरल में पांच हजार से अधिक आए कोरोना संक्रमण के मामले, दिल्ली का क्या रहा हाल, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget