एक्सप्लोरर

सभी ट्रेनें बंद: जानिए- रिफंड नियम में क्या ढील हुई, आप के लिए टिकट कैंसिल करना कितना आसान हुआ

कोरोना वायरस को देखते हुए रेलवे ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं.मुसाफिरों को राहत देते हुए टैकिट कैंसिलेशन के नियमों में ढील भी दी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेन, सभी लंबी दूरी की ट्रेन, प्रीमियम ट्रेन, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन नहीं चलेंगी. रेलवे के इस फैसले की मार करीब 2 करोड़ 30 लाख यात्रियों पर पड़ेगी. जो जहां गया है वहीं रुक जाएगा. और जो सफर करनेवाला है उसको अपना सफर स्थगित करना होगा. हालांकि इस बीच रेलवे ने यात्रियों को टिकट कैंसिल के नियमों में ढील जरूर दी है. आइए बताते हैं रेलवे ने नियमों में क्या ढील दी है. रिफंड नियमों को लेकर समय सीमा कब तक रहेगी.

21 मार्च से लेकर 21 जून तक के बीच रेलवे मुसाफिरों के लिए टिकट रिफंड के नियमों में ढील दी गई है. 21 मार्च से 21 जून के बीच रद्द होनेवाली रेलगाड़ियों में जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए हैं उनके लिए यात्रा की तारीख से तीन महीने के अंदर रिफंड की सहूलियत है. ऐसे यात्री टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर किराया वापस ले सकते हैं. जबकि सामान्य दिनों में रेलवे रूल्स के मुताबिक टिकट रिफंड करने की समय सीमा तीन दिन या 72 घंटे की होती है. इसके अलावा अगर किसी ने इंटरनेट टिकट बुक कराया है तो ऑनलाइन टिकट कैंसिल करा सकता है.

अगर ट्रेन कैंसिल नहीं की जाती है और यात्री सफर नहीं करना चाहता है तो ऐसे यात्री टिकट डिपॉजिट रिसीप्ट (TDR) भर कर टिकट रिफंड की सहूलियत का फायदा उठा सकता है. उसके लिए यात्रा की तारीख से लेकर तीन महीने तक की छूट रहेगी. ऐसे यात्री जो 139 की मदद से टिकट कैंसिल कराना चाहते हैं तो उनके लिए यात्रा की तारीख से 3 महीनों के अंदर रिफंड क्लेम की मोहलत रहेगी. इस प्रक्रिया को अपनाने वाले यात्रियों को उनके मोबाइल पर पासवर्ड भेजा जाएगा. OTP के वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट कैंसिलेशन की प्रक्रिया शुरू होगी. इस दौरान यात्रियों से टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा.

कोरोना वायरस: ट्रेनों के बाद अब 31 मार्च तक अंतर्राज्यीय बस सेवाएं भी बंद

कोरोना वायरस: जम्मू में 31 मार्च तक लॉकडाउन, जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget