एक्सप्लोरर

Explained: 31 मार्च तक ट्रेनों की बंदी का मतलब रोजाना 2.3 करोड़ लोगों का थम जाना

31 मार्च तक यात्री ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है.ऐसा कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किया गया है. मगर इसका साइड इफेक्ट रोजाना 2.3 करोड़ लोगों पर पड़ रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 31 मार्च तक पूरे देश में सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा. रविवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया. बैठक में सभी राज्यों के मुख्य सचिव भी मौजूद रहे. इसका असर मेट्रो सेवाओं के परिचालन पर भी पड़ेगा. हालांकि, इस बंदी से आवश्यक सेवाओं की सुविधा पहुंचाने वाली ट्रेनें अप्रभावित रहेंगी.

31 मार्च तक ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. केंद्र सरकार के इस फैसले का मेडिकल विशेषज्ञों ने स्वागत किया है. मगर इसका दूसरा प्रभाव करीब 2 करोड़ 3 लाख यात्रियों पर पड़ेगा. एक आंकड़े के मुताबिक प्रतिदिन 13 हजार 5 सौ 23 ट्रेनों से देश भर में 2 करोड़ 3 लाख यात्री सफर करते हैं.

पूर्व महानिदेशक (स्वास्थ्य) डॉ अनिल कुमार कहते हैं, "भारत में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी प्रभावित होनेवालों की संख्या बहुत कम है और ये समूह में आने जाने से नहीं फैला है. मगर वक्त रहते वायरस के मानव चेन को तोड़ने के लिए उठाया गया जरूरी कदम है. सफर को रोक कर विशेष कर ट्रेनों से संक्रमण के फैलाव की आशंका को बहुत सीमित कर दिया गया है."

हालांकि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहन राव इससे सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि हॉस्टल को खाली करा दिया गया है. सैलानियों को घर जाने को कहा जा रहा है. लाखों मजदूरों को नौकरी नहीं मिल रही है. ऐसी परिस्थिति में ट्रेनों के स्थगित होने से ये लोग घर कैसे जाएंगे ?

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से ट्रेनों के रद्द करने से भारतीय रेल को करीब 700 करोड़ का नुकसान हो चुका है. केंद्र सरकार के फैसले से अब उसका कुल घाटा 1600 करोड़ रुपये हो जाएगा. मगर अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए ये जरूरी कदम था. इसके अलावा यात्रियों को 90 दिनों तक टिकट कैंसिल करने की भी सहूलियत दी गई है. केंद्र सरकार ने ट्रेनों का इस्तेमाल कोरोना प्रभावित मरीजों के लिए भी करने का फैसला किया है. कुछ सैनेटाइज ट्रेनों को आइसोलेशन की सुविधा के लिए रखा जाएगा. जरूरत पड़ने पर एक कोच में दो मरीजों को आइसोलेट किया जाएगा.

लॉकडाउन में भी निकले लोग, पुलिस के रोकने पर कर रहे बहस, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से Ground Report

कोरोना से बचना है तो लॉकडाउन जरूरी: डॉ अशोक सेठ, चेयरमैन, Fortis-Escorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget