एक्सप्लोरर

ई-संजीवनी पोर्टल पर सेना के पूर्व डॉक्टर आम मरीज़ों की ऑनलाइन करेंगे मदद, मुफ्त में दी जाएगी ये सेवा

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ई-संजीवनी पोर्टल स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोहाली की सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्पयूटिंग (सी-डैक) के साथ मिलकर तैयार किया है. कोरोना के चलते इस पोर्टल में तैनात डॉक्टर्स को कोविड से जुड़ी ड्यूटी पर लगा दिया गया है.

नई दिल्ली: कोरोना से जंग में सेना की तरफ से लड़ाई तेज कर दी गई है. अब सेना ने मेडिकल कोर के जिन पूर्व-डॉक्टर्स को वापस ड्यूटी पर बुलाया है, वे अब आम नागरिकों को भी ऑन-लाइन कंसल्टेशन देने का काम करेंगे. इस बाबत सेना ने ई-संजीवनी नाम का एक पोर्टल तैयार किया है, जहां कोरोना से जुड़ी कंसलटेंसी-सर्विस मुफ्त दी जाएगी.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ई-संजीवनी पोर्टल स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोहाली की सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्पयूटिंग (सी-डैक) के साथ मिलकर तैयार किया है. कोरोना के चलते इस पोर्टल में तैनात डॉक्टर्स को कोविड से जुड़ी ड्यूटी पर लगा दिया गया है. ऐसे में सेना ने स्वास्थ्य मंत्रालय को इस पोर्टल को चलाने में हाथ बढ़ाया है.

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) की मेडिकल ब्रांच पहले से ही सैनिकों और पूर्व-सैनिकों के लिए टेली-मेडिसन सर्विस मुहैया कराती आई है. ऐसे में आईडीएस ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर ई-संजीवनी पोर्टल चलाने का फैसला किया है. इस पोर्टल के लिए सेना ने जिन पूर्व डॉक्टर्स को ड्यूटी पर वापस बुलाया है, वहीं इन पोर्टल पर अब तैनात रहेंगे. इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को कोरोना से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठकर ही सेना के पूर्व डॉक्टर्स से चिकित्सक-सलाह ले सकते हैं.  

आईडीएस की डिप्टी चीफ (मेडिकल), लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानितकर ने सेना के पूर्व डॉक्टर्स को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पोर्टल के लिए अपना समय देने का आहवान किया है. आपको बता दें कि अब तक सेना की मेडिकल कोर के करीब 600 पूर्व डॉक्टर्स वापस ड्यूटी पर आ चुके हैं. शुक्रवार को खुद रक्षा सचिव, अजय कुमार और डीजी, एएफएमस (आर्म्ड फोर्सेज़ मेडिकल सर्विस) ने इन सभी पूर्व-डॉक्टर्स को एक सम्मेलन में संबोधित किया.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आने वाले समय में पूर्व-डिफेंस डॉक्टर्स की एक पूरी ओपीडी बनाए जाने पर भी विचार चल रहा है.

इस बीच खबर है कि नौसेना ने ओडिशा के खुर्दा में जिला प्रशासन की मदद से 150 बेड का एक पूरा कोविड सेंटर तैयार किया है, ताकि कोरोना से ग्रस्त आम मरीजों को यहां इलाज मिल सके.

सेना की पश्चिमी कमान भी दिल्ली के करीब हरियाणा के फरीदाबाद में एक 100-बेड का कोविड हॉस्पिटल तैयार कर रही है. ये हॉस्पिटल, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में बनाया जा रहा है. इस हॉस्पिटल के सभी 100 बेड्स पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी.

कैसे रोक सकते हैं कोरोना की तीसरी लहर? केन्द्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 26 जुलाई को देशभर में जलेगी मोमबत्ती, कॉकरोच जनता पार्टी ने किया कैंडल मार्च का आह्वान
CJP Protest: 26 जुलाई को देशभर में जलेगी मोमबत्ती, कॉकरोच जनता पार्टी ने किया कैंडल मार्च का आह्वान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget