एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज से खुले 9वीं और 11वीं कक्षा के स्कूल, डिप्टी सीएम सिसोदिया ने किया दौरा

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने साफ कर दिया है कि फिलहाल प्राइमरी स्कूलों को खोलने का विचार नहीं किया जा रहा है. साथ ही स्कूल में दिशानिर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा इंस्पेक्शन किया जाएगा.

नई दिल्ली: करीब 10 महीने बाद दिल्ली में आज से 9वीं और 11वीं कक्षा के स्कूल खोल दिए गए हैं. साथ ही डिग्री, डिप्लोमा और इंस्टीट्यूट भी खोले जा रहे हैं. 18 जनवरी के दिन 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूल भी खोले गए थे. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज गांधी नगर राजकीय उच्चतर माध्यमक कन्या विद्यालय संख्या दो का दौरा किया. इस दौरान मनीष सिसोदिया ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि 10वीं और 12वीं के स्कूल खुलने से कॉन्फिडेंस बढ़ा है, इसलिए 9वीं और 11वीं के भी स्कूल खोलने का विचार किया गया, क्योंकि पढ़ाई का नुकसान इन बच्चों का भी हो रहा था. बच्चों ने कॉन्फिडेंस दिया है कि हम एसओपी का पालन करेंगे.

बच्चों से बातचीत के दौरान सिसोदिया ने कई सवाल भी पूछे डिप्टी सीएम सिसोदिया ने साफ कर दिया है कि फिलहाल प्राइमरी स्कूलों को खोलने का विचार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "कोरोनाकाल के बावजूद हमें पहले जैसी ज़िन्दगी की तरफ लौटना है. अब शून्य केस डे का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं." बच्चों से बातचीत के दौरान सिसोदिया ने कई सवाल भी पूछे. सिसोदिया ने बच्चो से पूछा, 'स्कूल आकर कैसा लग रहा है? क्या टीचर की गैर मौजूदगी में भी मास्क पहनेंगे?' जिसके जवाब में बच्चों ने आश्वासन दिया कि वह स्कूल में हर पल मास्क का उपयोग करेंगे. एक छात्रा शिवांगी कहती हैं, "घर पर रोज़ ऑनलाइन क्लास लेने के कारण उनकी आंखों पर इसका असर पड़ रहा था." वहीं, छात्रा राखी कहती हैं, "घर पर रह कर कई चीज़ें समझ नहीं आ रही थी, क्लास में स्मार्ट बोर्ड पर ज़्यादा समझ आता है."

स्कूल में दिशानिर्देशों को लेकर इंस्पेक्शन भी होगा- सिसोदिया स्कूल में दिशानिर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा इंस्पेक्शन किया जाएगा. सिसोदिया ने कहा, " इंस्पेक्शन तो होगा लेकिन  SOP का पालन हो रहा है या नहीं बच्चों, प्रिंसिपल और शिक्षकों पर भी निर्भर करेगास जिनपर हमें विश्वास है.'' स्कूल की प्रिंसिपल इंदु कहती हैं, "बच्चों की संख्या अभी कम है, लेकिन धीरे-धीरे संख्या बढ़ेने की उम्मीद है." बीजेपी पर पिछले दरवाजे से सरकार चलाने का आरोप लगाते हए सिसोदिया ने कहा, ''कैबिनेट ने एक बिल को बहुत ही गोपनीय तरीके से मंजूरी दी है, जिससे उपराज्यपाल के अधिकारों में बढ़ोत्तरी होगी. इसका सीधा असर स्कूलों पर भी पड़ेगा. स्कूलों की हालत वैसी ही हो जाएगी जैसी पहले थी. ऐसी चमकती हुई डेस्क, स्मार्ट क्लास इत्यादि सरकारी स्कूलों में नही हो पाएगा.''

यह भी पढ़ें-

स्टैंड-अप कॉमेडियन Munawar Faruqui को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, धार्मिक भावनाएं आहत करने का था आरोप

RBI Monetary Policy 2021: ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, RBI का अनुमान- साल 2021-22 में डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget