एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2948 नए केस, पॉजिटिव मामलों की संख्या 80000 के पार

दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 80188 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 66 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2558 हो गया है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना वायरस के 2948 नए मामले सामने आए हैं और 66 लोगों की मौत हुई है. नए मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली में कोविड-19 के पॉजिटिव केस के आंकड़े 80000 से अधिक हो गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के अब तक 80188 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में 22 जून के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि हर रोज मामलों की संख्या तीन हजार से कम रही है.

दिल्ली में अब तक 2558 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल पॉजिटिव मामलों में से 28329 एक्टिव केस हैं. वहीं अब तक 49301 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. अब तक इस वायरस की वजह से दिल्ली में 2558 लोगों की मौत हो चुकी है.

दिल्ली में कोरोना टेस्ट की स्थिति

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को कुल 19180 सैंपल की जांच की गई है. वहीं अब तक 478336 सैंपल की जांच की जा चुकी है. प्रति दस लाख की आबादी पर दिल्ली में 25175 टेस्ट किए जा रहे हैं. आज की तारीख में दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 315 है.

अस्पतालों में बेड्स की संख्या

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 27 जून तक दिल्ली के अस्पतालों में कुल 13411 बेड्स उपलब्ध हैं. इसमें से 6068 भरे हुए हैं और 7343 बेड्स खाली हैं. वहीं होम आइसोलेशन में 17381 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

दिल्ली ने कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ रखी है- सीएम केजरीवाल

उधर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ मुश्किल जंग छेड़ रखी है और वह विजयी साबित होगी लेकिन इसमें वक्त लगेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों और जांच की संख्या बढ़ाकर, घर में पृथक-वास कर रहे रोगियों को ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स मुहैया कराकर, प्लाज्मा थैरेपी उपलब्ध कराकर और सर्वेक्षण और जांच के जरिए इस वैश्विक महामारी से लड़ रही है.

टिड्डियों के हमले से निपटने के लिए दिल्ली में जारी की गई एडवाइजरी, सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget