एक्सप्लोरर

केजरीवाल के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का निशाना, कहा- सीएम अपनी नाकामी दूसरों पर छोड़ना चाहते हैं

अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए ये फैसला लिया था कि दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली से बाहर के लोगों का इलाज नहीं होगा, जिसे उपराज्यपाल ने पलट दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के दो बड़े फैसले को पलट दिया, जिसपर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उपराज्यपाल के आदेश से दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी समस्या और चुनौती पैदा हो गई है. अब केजरीवाल के इसी बयान पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उन पर निशाना साधा है.

उपराज्यपाल के फैसले के बाद केजरीवाल के ट्वीट पर आदेश गुप्ता ने कहा है कि समस्या तो केजरीवाल ने बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जैसे कोरोना को लेकर लापरवाही बरती गई है, उससे लोगों को न बेड मिल रहे हैं ना इलाज मिल रहा है और न टेस्ट किट मिल रही है.

आदेश गुप्ता ने कहा, "आज दिल्ली के मुख्यमंत्री साहब लगातार बयान बदल रहे हैं. पहले कह रहे थे 30 हजार बेड हैं. कहां गए वो बेड. लोगों को इलाज नहीं मिल रहा. अपने फेल्योर को डाइवर्ट करना चाहते हैं."

आदेश गुप्ता ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, "उनकी शुरू से टेक्टिस रही है कि अपनी नाकामी को दूसरों के सिर पर छोड़ना चाहते हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि इतने स्कूल और स्टेडियम हैं. वहां क्यों नहीं क्वारंटीन सेंटर बनाते हैं. किसने रोका है. यह उनका पॉलिटिकल स्टंट है."

उन्होंने कहा, "दिल्ली में भला किसी अस्पताल में कोई इलाज कराने आएगा तो हम पहले इलाज करेंगे या उसका पता पूछेंगे कि आप कहां के रहने वाले हो. भाजपा का रुख शुरू से सकारात्मक रहा है, लेकिन राजनीति की शुरुआत केजरीवाल ने की है."

क्या है पूरा मामला दरअसल अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए ये फैसला लिया था कि दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली से बाहर के लोगों का इलाज नहीं होगा. इसके अलावा एक अन्य फैसले में उन्होंने कहा था कि बिना लक्षण वाले मरीजों की टेस्टिंग पर भी रोक लगाई जा रही है. हालांकि बाद में उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के इन दोनों ही फैसलों को पलट दिया था

उपराज्यपाल के निर्देश के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, "LG साहिब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है. देशभर से आने वाले लोगों के लिए करोना महामारी के दौरान इलाज का इंतज़ाम करना बड़ी चुनौती है. शायद भगवान की मर्ज़ी है कि हम पूरे देश के लोगों की सेवा करें. हम सबके इलाज का इंतज़ाम करने की कोशिश करेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget