एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली में लॉकडाउन के बाद भी सड़कों पर रही भीड़, बीमारी को बुलावा देते रहे लोग

कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है ये 31 मार्च तक चलेगा. लॉकडाउन के समय दिल्ली में हेल्थ, बिजली, पानी, नगर निगम और डाक जैसी सेवाएं जारी रहेंगी. दवा की दुकानें, फूड आइटम, राशन की दुकानें, सब्जी की दुकानें, बेकरी, डेयरी, मीट और मछली की दुकानें भी खुली रहेंगी.

  नई दिल्ली: दिल्ली के बॉडर्स सुबह 6 बजे से सील कर दिए गए. लॉकडाउन की पूरी तैयारी कल से ही राज्य सरकार कर रही थी इसके बावजूद लॉकडाउन जिस मकसद से किया गया था वह फेल होता हुआ दिखाई दिया. सड़कों पर लोग दिखाई दिए. सामान लेने के लिए लोगों की जगह जगह भीड़ देखी गई. हालांकि लॉक डाउन के दौरान जरूरत की दुकानें खुली रहेंगी. पहले दिन लॉकडाउन दिल्ली के लोगों को इकट्ठा होने से रोकने में नाकाफी साबित हुआ. ना सिर्फ सड़कों पर बल्कि बसों और बाजारों में भी जगह जगह भीड़ देखने को मिली. पुरानी दिल्ली के दरियागंज मार्केट में सुबह 7 बजे हर रोज की तरह काफी भीड़ देखने को मिली. गली में लगे एक बाजार में भीड़ ऐसी थी कि वहां चलना मुश्किल था. ऐसे ही हालात दिल्ली की बाकी मंडियों के भी रहे. लोग सरकार और डॉक्टरों की कोशिशों को धता बताकर बीमारी को बुलावा देते रहे. सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों के तहत सुबह सुबह दूध की दुकानों पर भी सारे दुग्ध उत्पाद भरपूर मात्रा में ला दिए गए थे. साथ ही साथ ताजा फल और सब्जियां भी सुबह दुकानों पर ला दी गईं. इसके बाद लोगों की भीड़ भी लगनी शुरू हो गई. दिल्ली के किसी भी इलाके में राशन को ले कर किसी भी किस्म की परेशानी देखने को नहीं मिली. ज्यादातर बाजारों में सुबह से ही सब्जियां मिलनी शुरू हो गईं. दवाइयों की दुकान भी खुली रहीं. ऐसे में लॉकडाउन की स्थिति में भी लोगों को कोई परेशानी नहीं होने वाली. बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे इस लॉक डाउन का पालन करें. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो हमें लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कल से सख़्ती से कार्रवाई करनी पड़ेगी अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’मैं लोगों से लॉक डाउन के मानदंडों का पालन करने की अपील करता हूं जो कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किया गया है. कल से हम पब्लिक मूवमेंट पर सख्त लगाम करेंगे. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों में रहें. CM उद्धव के काम से खुश हुए भाई राज ठाकरे, कहा- पूरी ताकत के साथ कोरोना से लड़ रही है सरकार क्या अखबार से भी फैल सकता है कोरोना वायरस! सोशल मीडिया पर वायरल दावों की पड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget