एक्सप्लोरर

Coronavirus: झारखंड में भी कोरोना की दस्तक, रांची में सामने आया पहला मामला

मंगलवार की शाम को झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना का पहला मामला सामने आया है.एक लड़की की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

रांची: पूरे देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. लगभग सभी राज्यों से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. अभी तक झारखंड कोरोना के कहर से सुरक्षित था लेकिन मंगलवार की शाम को झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना का पहला मामला सामने आया है.

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में 2 मस्जिदों में तकरीबन 22 लोग बाहर से आकर रह रहे थे. जिसमें 17 विदेशी और 5 भारतीय हैं. इन 22 संदिग्धों में 5 महिलाएं भी हैं जिनमें 4 महिलाएं विदेशी मूल की बताई जा रही हैं. जिन 22 लोगों को खेलगांव के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है उसमें से 8 मलेशिया, 3 इंग्लैंड, 2 वेस्टइंडीज, 1 हॉलैंड, 1 बांग्लादेश, 2 अफ्रीका, 3 दिल्ली, 1 गुजरात और 1 मुंबई के रहने वाले हैं.

जिस युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, बताया जा रहा है कि ये मलेशिया से धर्म प्रचार के लिए रांची आई हुई थी. रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की मस्जिद में अपने अन्य साथियों के साथ रह रही थी. बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन लड़की की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

अब राज्य प्रशासन इस लड़की के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी ढूंढ रहा है क्योंकि आशंका है इसकी वजह से कोरोना संक्रमण के मामले और भी बढ़ सकते हैं. बताया जा रहा है इस महिला ने 16-17 मार्च को दिल्ली-रांची राजधानी से रांची के लिए B1 कोच में सफर किया था. डर है कि साथ के अन्य यात्रियों और ट्रेन स्टाफ में भी कोरोना के वायरस फैले हो सकते हैं. इसीलिए रांची के उपायुक्त राय महिपत रे ने ट्वीट कर इस तारीख में राजधानी के B1 कोच में सफर करने वाले लोगों से तुरंत प्रशासन से सम्पर्क करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें-

Bank Merger: कल से ये 10 बड़े सरकारी बैंक मिलाकर बन जाएंगे चार बैंक, जानें- ग्राहकों पर क्‍या असर पड़ेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget