एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन की परंपरा तोड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नवरात्रि का विशेष महत्व रहा है. मुख्यमंत्री पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं.

नई दिल्ली: नवरात्रि में इस बार योगी आदित्यनाथ ने पूजा हवन नहीं किया. न ही कन्या पूजन की. वे उस मठ में भी नहीं गए, जिसके वे महंत हैं. जिस समय उन्हें राजा पाठ करना था, वे पीएम नरेन्द्र मोदी से पाँच कर रहे थे. यूपी में कोरोना वायरस को लेकर प्रधान मंत्री को जानकारी दे रहे थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी ने पूजा की परंपरा तोड़ी. गोरखपुर जाने के बदले वे लखनऊ में लगातार बैठकें करते रहे. योगी यूपी का सीएम होने के साथ साथ गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं. नाथ संप्रदाय का ये सबसे बड़ा मठ है. देश भर में इस संप्रदाय के लाखों अनुयायी हैं.

योगी आदित्यनाथ के लिए नवरात्रि का विशेष महत्व रहा है. पूरे नौ दिन वे व्रत रखते हैं. गोरखनाथ मंदिर में पूजा पाठ होता रहता है. पहले दिन कलश पूजन के साथ वहां अनुष्ठान शुरू हो जाता है. सारी व्यवस्था मठ की पहली मंजिल पर ही होती है. परंपरा है कि इस दौरान पीठाधीश्वर और उनके उत्तराधिकारी मठ से नीचे नहीं उतरते. शारदीय नवरात्र में तो यह अनिवार्य होता है, चैत्र की नवरात्र में भी ऐसी ही उम्मीद की जाती है.

इस दौरान पूजा-पाठ के बाद रूटीन के काम और खास मुलाकातें ऊपर ही होती हैं. समापन नवमी के दिन कन्या पूजन से होता है. जिसे पीठ के उत्तराधिकरी या पीठाधीश्वर करते हैं. वर्षों से योगी आदित्यनाथ इस परंपरा को निभाते रहे हैं. इस बार कोरोना के कारण लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के अनुपालन में उन्होंने कन्या पूजन भी नहीं किया. हाल के वर्षों में यह पहली बार हुआ जब योगी ने कन्या पूजन नही किया.

इस बार के अभूतपूर्व संकट में तो वह गोरखनाथ मंदिर गये ही नहीं. जहां रहे वहीं परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ किया. वैसे ये दूसरा मौक़ा है जब योगी आदित्यनाथ ने पूजा की परंपरा तोड़ी है. पहली बार ऐसा 30 सितम्बर 2014 को हुआ था. गोरखपुर कैंट स्टेशन के पास नंदानगर रेलवे क्रासिंग पर लखनऊ-बरौनी और मडुआडीह-लखनऊ एक्सप्रेस की टक्कर हुई थी. रात हो रही थी. ठंड भी पड़ने लगी थी. हादसे की जगह से रेलवे और बस स्टेशन की करीब 5-6 किमी की दूरी. हजारों यात्री. साधन उतने थे नही.

सामान और परिवार के साथ स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल था. खास कर उनको जिनके साथ छोटे बच्चे और महिलाएं थी. तब वे गोरखपुर के सांसद थे. हालात की गंभीरता देखते हुए वर्षो की परंपरा तोडक़र वह मौके पर पहुंचे. साथ मे उनके खुद के संसाधन और समर्थक भी. प्रशासन भी सक्रिय हुआ. देर रात तक सब सुरक्षित स्टेशन पहुंच चुके थे. इस साल नवरात्रि के पहले दिन योगी ने अयोध्या में रामलला की पूजा की थी. उस दिन 27 सालों बाद भगवान टेंट से बाहर आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget