एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: कोरोना ने बढ़ाया डर! अब दिल्ली में भी मास्क जरूरी, जानें अब तक कहां-कहां अनिवार्य

Coronavirus Guidelines: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. बढ़ते मामले अब स्वास्थ्य विभाग और सरकार को चिंता में डाल रहे हैं.

Coronavirus Cases: तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने मास्क पहनना एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया है. बीते दिन देश में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे. यह एक काफी बड़ा उछाल था, जिससे अब कोविड को लेकर डर और बढ़ गया है. ऐसे में दिल्ली एम्स (AIIMS) ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश जारी किए हैं. अब अस्पताल के सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है. चलिए आपको बताते हैं इस वक्त कहां-कहां मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है. 

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी हाल में लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान उनसे सतर्क रहने और बीमारी के इलाज के लिए तैयार रहने को कहा था. इन सबके बीच हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, केरल और मुंबई में मास्क फिर से लौट आए हैं. 

हरियाणा 

हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने की अपील की है. जिला प्रशासन और पंचायतों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि इसे राज्य के सभी हिस्सों में लागू किया जाए. 

केरल

केरल ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभी बीमारियों वाले लोगों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया था. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और कहा कि जल्द ही निजी अस्पतालों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी.
 
मुंबई 

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने निकाय संचालित अस्पतालों में सभी मरीजों, उनके विजिटर्स और कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है. बीएमसी ने 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों से एहतियात के तौर पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फेस मास्क पहनने की भी अपील की है.

पुडुचेरी

पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. एक बयान में कहा गया है कि अस्पतालों, होटलों, रेस्तरां, शराब की दुकानों, होटलों और मनोरंजन क्षेत्रों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा. 

ये भी पढ़ें: 

Coronavirus Cases: दो दिन में डबल हुए कोरोना केस! नए मामले 10 हजार के पार, जानें कब थमेगी रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
Embed widget