एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: कोरोना के मामलों में 27 फीसदी गिरावट, ओडिशा-झारखंड समेत ये राज्य बढ़ा रहे टेंशन

Covid 19 Update In India: भारत में रविवार (30 अप्रैल) को कोरोना के 5874 नए मामले सामने आए थे. पिछले लगातार एक हफ्ते से कोविड मामलों में गिरावट दर्ज की गई है.

Corona Weekly Report: देश में अब कोरोना का मौजूदा खतरा टलता नजर आ रहा है. पिछले सात दिनों में मामलों में पिछले सप्ताह की तुलना में 27 प्रतिशत की कमी आई है. बीते 13 हफ्तों में पहली बार सात दिनों के दौरान कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा एक्टिव केस और पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखी गई है. हालांकि, कुछ राज्य अब भी चिंता बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 

वायरस से होने वाली मौतों में भी थोड़ी गिरावट आई थी, शनिवार को समाप्त होने वाले सात दिनों में मरने वालों की संख्या पिछले सप्ताह के 160 से गिरकर 131 हो गई थी. भारत ने 23-29 अप्रैल के दौरान 53,737 नए मामले दर्ज किए, जबकि पिछले सप्ताह में यह संख्या 73,873 थी.  

इन राज्यों में गिरावट 

पिछले कई हफ्तों की तरह, केरल में सबसे ज्यादा 11,726 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन पिछले हफ्ते की तुलना में संख्या में 28 प्रतिशत की गिरावट आई थी. इसी तरह हरियाणा में 5,203 मामलों के साथ 27 प्रतिशत, महाराष्ट्र  में 4,117 मामलों के साथ 33 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 3,507 के साथ 36 प्रतिशत और तमिलनाडु में 2,937 मामलों के साथ 20 प्रतिशत कम केस दर्ज हुए. 

इन राज्यों में बढ़े मामले 

हालांकि, ओडिशा में संक्रमण 2723 से बढ़कर 3218, बंगाल में 1087 से 1586 और झारखंड में 283 से 491 का इजाफा देखने को मिला. इनके बीच पड़ोसी राज्य छत्तीगढ़ में गिरावट देखने को मिली, जहां हाल के हफ्तों में लगातार मामले बढ़ रहे थे. राज्य में संख्या पिछले सप्ताह 3,122 से गिरकर 2,606 हो गई है.

पॉजिटिविटी रेट में गिरावट

ज्यादातर राज्यों में मामलों में लगातार गिरावट के साथ अब खतरा कम होता नजर आ रहा है. देश में एक्टिव केस शनिवार रात तक 50,000 से नीचे गिर गए थे, जो 22 अप्रैल को लगभग 68,000 के करीब थे. पॉजिटिविटी रेट भी शनिवार को 5.2 प्रतिशत से गिरकर 4.8 प्रतिशत हो गया था. दिल्ली में इस हफ्ते कोविड से जुड़ी 32 मौतें दर्ज की गईं, वहीं महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 12-12 मौतें हुईं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 11-11 मौतें रिकॉर्ड हुईं. 

ये भी पढ़ें: 

पायलट ने महिला दोस्त को कॉकपिट में बिठाया! DGCA ने एयर इंडिया के CEO को भेजा कारण बताओ नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget