एक्सप्लोरर

भारत में पैर पसार रहा कोरोना, 5 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस, जानें अब तक कितनी हुईं मौतें

Coronavirus Cases Today: कोरोना वायरस के केस देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. कोविड के एक्टिव मामले 5000 के करीब पहुंच गए हैं. वहीं इसकी वजह से कई लोगों की मौत भी हुई है.

Coronavirus Cases Today: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस दबे पांव आगे बड़ रहा है. गुरुवार सुबह 8 बजे तक एक्टिव केस 5000 के करीब पहुंच गए. देश में कोविड के अब 4866 एक्टिव केस हो गए हैं. वहीं 3955 लोग ठीक भी हुए हैं. कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है. महाराष्ट्र के 17 मरीजों को मिलाकर मरने वालों की संख्या 51 हो गई है. फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं.

केरल में कोरोना वायरस के 1487 एक्टिव केस हैं. यहां 114 नए मामले सामने आए हैं. कोविड की वजह से केरल के 9 मरीजों की जान गई है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोविड के 562 एक्टिव मामले हैं. दिल्ली में 105 नए केस भी दर्ज किए गए हैं. यहां मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश में कोविड के 198 एक्टिव केस हैं. यहां 3 नए मामले भी सामने आए हैं.

महाराष्ट्र में क्या है कोविड का हाल

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 105 मामले सामने आए, जिनमें से 32 मामले मुंबई में सामने आए. इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,064 हो गई. मंगलवार से अब तक कोरोना वायरस की वजह से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें कोल्हापुर, नवी मुंबई और डोंबिवली नागरिक क्षेत्र में एक-एक मौत की सूचना है. ठाणे में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए. इससे संक्रमितों की कुल संख्या 130 हो गई. यहां कोविड की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है.

गुजरात में भी बढ़े कोरोना के मामले

गुजरात में कोरोना वायरस के 119 नए मामले सामने आए, जिससे एक्टिव केस की संख्या 508 हो गई, हालांकि अहम बात यह है कि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं आई है. कोविड के 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 490 घर पर ही क्वारंटाइन रहकर इलाज करा रहे हैं.

अगर अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 50, आसाम में 8, बिहार में 31, हरियाणा में 63 और कर्नाटक में 436 एक्टिव केस हैं. कर्नाटक में 112 नए मामले भी सामने आए हैं. इसी तरह मध्य प्रदेश में 30, पंजाब में 16, राजस्थान में 103 एक्टिव केस हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget