एक्सप्लोरर

SP नेता और पूर्व सांसद रमाकांत यादव के खिलाफ केस दर्ज, कोरोना को बताया था छलावा

रमाकांत यादव ने कहा था कि दुनिया में कोरोना हो सकता है लेकिन भारत में नहीं हो सकता.देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 271 पहुंच गई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर विवादित बयान देने वाले सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने जनता को गुमराह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया. पूर्व सांसद ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कथित बयान दिया था कि सरकार पूरे देश में एनआरसी, सीएए, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुददों से ध्यान भटकाने के लिए कोरोना की अफवाह फैला रही है ताकि लोग डरकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन न करें. पूर्व सांसद ने कोरोना को एक छलावा बताया था.

उनके इस बयान को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी रेंज, आज़मगढ़, सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. डीआईजी दुबे ने बताया कि जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा देश इस महामारी को लेकर गंभीर हैं, सतर्कता बरती जा रही है, वहीं रमाकांत यादव का यह बयान जनता को भ्रमित और गुमराह करने वाला है.

रमाकांत यादव ने आगे कहा कि दुनिया में कोरोना हो सकता है लेकिन भारत में नहीं हो सकता. उन्होंने दावा किया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को वो गले लगाने को तैयार हैं, एक मीटर की दूरी रखने की ज़रूरत नहीं है. गौरतलब है कि तमाम स्वास्थ्य संगठनों ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से 1 मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की है.

बता दें कि देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 271 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में करीब 50 नए मामले सामने आए हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि देश में कोरोना वायरस अब तेजी से पैर पसार रहा है. देश में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज पर है. लेकिन जिस तरह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि भारत में कोरोना कभी भी तीसरी स्टेज में एंन्ट्री कर सकता है.

यह भी पढ़ें-

भारत में 271 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य से आज कितने नए मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget