एक्सप्लोरर

मुंबई: बिना मास्क घूमने वालों से BMC वसूल रही जुर्माना, फाइन नहीं भरने पर लगवाया जा रहा झाड़ू

बीएमसी के धीरज बांगर का कहना है बिना मास्क घूमने वालो की संख्या काफी है. लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं ऐसे में लोगों को मास्क की अहमियत समझाना जरूरी है.

मुंबई: मास्क पहनने के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से बीएमसी ने अब एक नई मुहिम शुरू की है. इस मुहिम के तहत बीएमसी के कर्मचारी उन लोगों से 200 रुपये का फाइन वसूलेंगे, जो शहर में बिना मास्क घूमते पाए जाएंगे और अगर कोई फाइन नहीं भरेगा तो बीएमसी के कर्मचारी उस शख्स से एक घंटे तक झाड़ू लगवाएंगे. बीएमसी के सभी 24 वार्ड में इस मुहिम की शुरुआत कर दी गई है और बिना मास्क वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है.

बीएमसी के धीरज बांगर का कहना है बिना मास्क घूमने वालो की संख्या काफी है. लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं ऐसे में लोगों को मास्क की अहमियत समझाना जरूरी है. रोज़ दिन भर अनगिनत लोगों के खिलाफ हम कार्रवाई कर रहे हैं. सभी वार्ड में बीएमसी की टीमें लगाई गई हैं. अब तक K वेस्ट वार्ड में हम 8 हज़ार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं, जिनसे 18,50000 जुर्माना वसूला चुके हैं.

वहीं अगर हम इस मुहिम की बात करें, जिसकी शुरुआत हमने की है, तो हम दिन में 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और उनसे झाड़ू लगवा रहे हैं और सफाई करवा रहे हैं. ये सब हम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कानून के तहत कर रहे हैं. हमारा मकसद लोगों से पैसे वसूलने का नहीं है, ना ही लोगों को शर्मिंदा करने का है. बस लोगों को जागरूक करने का है, ताकि लोग मास्क की अहमियत समझ सकें.

लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करने को लेकर बीएमसी द्वारा चलाए जा रहे इस सफाई अभियान पर बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सूरज काकनी एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताते हैं कि कई अभियान के बावजूद लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं. इस महीने हमने 'No Mask, No Entry' अभियान की शुरुआत की. 20 दिन में हमने बिना मास्क घूमने वाले एक लाख से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनसे 2,94,94,800 रुपये का जुर्माना वसूला है.

उन्होंने कहा कि ऐसे में हमने नो मास्क नो फाइन पर सफाई अभियान के बारे में सोचा. जहां हम लोगों को जागरूक करने के लिए उनसे सामाजिक काम करवा रहे हैं. त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में और भी सावधानी की ज़रूरत है. लोगों से अपील है कि अपना ध्यान खुद रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget