एक्सप्लोरर

Omicron Vaccine: लोगों को जल्द मिलेगी ओमिक्रोन से बचाव के लिए वैक्सीन, ऑक्सफोर्ड के साथ टीका तैयार कर रही है एस्ट्राजेनेका

Omicron COVID-19 Vaccine: एस्ट्राजेनेका ने कहा- हमने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर ओमिक्रोन वैरिएंट वैक्सीन बनाने के लिए प्रारंभिक कदम उठाए हैं और आंकड़े जारी होने पर इसकी जानकारी दी जाएगी.

Omicron COVID-19 Vaccine: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वेरिएंट को लेकर अब दुनियाभर के देशों में दहशत का माहौल है. इस बीच एक अच्छी खबर आई है. दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड (AstraZeneca-Oxford) के साथ मिलकर ओमिक्रोन से बचाव वाला टीका तैयार कर रही है. AstraZeneca ने कहा कि वह ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर ओमिक्रोन वैरिएंट के लिए एक वैक्सीन तैयार कर रही है.

एस्ट्राजेनेका कंपनी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हमने जरूरत पड़ने पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर ओमिक्रोन वैरिएंट वैक्सीन बनाने के लिए प्रारंभिक कदम उठाए हैं और आंकड़े जारी होने पर इसकी जानकारी दी जाएगी. वहीं, ऑक्सफोर्ड में एक शोध समूह के नेता सैंडी डगलस ने कहा है कि एडेनोवायरस-आधारित टीकों का (ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका द्वारा बनाई गई वैक्सीन) किसी भी नए वैरिएंट का ज्यादा तेजी से जवाब देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

इवुशेल्ड ने ओमिक्रोन को निष्प्रभावी करने की गतिविधि बरकरार रखी- एस्ट्राजेनेका

वहीं, एस्ट्राजेनेका ने कहा कि एक प्रीक्लिनिकल अध्ययन से यह निष्कर्ष निकला है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए इसके एंटीबॉडी संयोजन 'इवुशेल्ड' ने ओमीक्रोन स्वरूप को निष्प्रभावी करने की गतिविधि बरकरार रखी. यह अध्ययन यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए), सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवॉल्यूशन एंड रिसर्च के जांचकर्ताओं की ओर से स्वतंत्र रूप से किया गया. 

इवुशेल्ड (टिक्सागेविमैब और सिल्गाविमैब) कोरोना की रोकथाम के लिए एक लंबे समय तक काम करने वाला एंटीबॉडी संयोजन है. कंपनी ने कहा है कि अध्ययन से पता चलता है कि इवुशेल्ड ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ निष्प्रभावी करने की गतिविधि बरकरार रखता है.

एस्ट्राजेनेका टीके से मिलने वाली सुरक्षा दोनों खुराक लेने के तीन महीने बाद घट जाती है- अध्ययन

उधर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके की दो खुराक लगने के तीन महीने बाद इससे मिलने वाली सुरक्षा घट जाती है. लांसेट जर्नल में छपे एक अध्ययन में यह दावा किया गया है.  ब्राजील और स्कॉटलैंड के आंकड़ों से निकाले गए निष्कर्षों से यह पता चलता है कि एस्ट्राजेनेका टीका लगवा चुके लोगों को गंभीर रोग से बचाने के लिए बूस्टर खुराक की जरूरत है. एस्ट्राजेनेका टीके को भारत में कोविशील्ड के नाम से जाना जाता है. शोधकर्ताओं ने एस्ट्राजेनेका टीका लगवा चुके स्कॉटलैंड में 20 लाख लोगों और ब्राजील में 4.2 करोड़ लोगों से जुड़े आंकड़े का विश्लेषण किया.

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि स्कॉटलैंड में, दूसरी खुराक लगने के दो हफ्ते बाद की तुलना में दोनों खुराक लगने के करीब पांच महीने बाद कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने या मौत होने की गुंजाइश करीब पांच गुना बढ़ गई. उन्होंने बताया कि टीके की प्रभाव क्षमता में कमी पहली बार करीब तीन महीने बाद नजर आती प्रतीत हुई, जब दूसरी खुराक के दो हफ्ते बाद की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने और मौत का खतरा दोगुना हो गया. स्कॉटलैंड और ब्राजील के शोधकर्ताओं ने पाया कि दूसरी खुराक के बाद महज चार महीने पर अस्पताल में भर्ती होने की संभावना और मौत का खतरा तीन गुना बढ़ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget