एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: जानिए लॉकडाउन के बीच दिल्ली में ई-पास हासिल करने के लिए क्या करें

कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन को रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है.दिल्ली में लॉकडाउन के बीच सरकार ने जरूरी सेवाओं के लिए ई-पास की सुविधा दी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में भी लॉकडाउन कर दिया गया है. इस बीच सरकार ने लोगों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं. दिल्ली सरकार ने लोगों से दहशत में ना आने की अपील करते हुए बताया है कि आवश्यक सामानों की सप्लाई बाधित नहीं होगी. बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में लॉकडाउन से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की गई.

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’जितनी भी जरूरी सुविधाएं देने वाले लोग हैं वो 1031 नंबर पर फोन कर अपना ई पास ले सकते हैं. जिन फैक्ट्री वालों को अपने कर्मियों के लिए पास चाहिए वो भी इस प्रक्रिया की मदद से ले सकते हैं.’’

लॉकडाउन में ई-पास लेकर खोलना होगा दुकान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल अनिल बैजल ने बैठक के बाद बताया कि सरकार जरूरी सामानों की कमी नहीं होने देगी. दैनिक उपभोग की वस्तुओं वाली दुकानें खुली रहेंगी. 21 दिन के लिए लॉकडाउन की अवधि में कोई भूखा ना सोए इसका भी ख्याल रखा जाएगा. लॉकडाउन के बीच अगर किसी को दुकान खोलना है तो इसके लिए ई-पास लेना अनिवार्य होगा. जरूरी सेवाओं, वस्तुओं से जुड़े लोगों को ई-पास मुहैया कराया जाएगा.

1031 नंबर पर या डीसीपी दफ्तर से मिलेगा पास

ई-पास हासिल करने के लिए 1031 नंबर पर फोन कर डिटेल्स देनी होगी. डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर फोन करनेवाले शख्स को एक व्हाट्सएप नंबर मिलेगा. उसके बाद संबंधित शख्स को व्हाट्सएप पर अपनी डिटेल्स देनी होगी. फिर उसे उसके व्हाट्सएप नंबर पर ई-पास जारी कर दिया जाएगा. इसके अलावा जिले के डीसीपी दफ्तर से भी पास हासिल किया जा सकता है. आवश्यक सेवाएं और वस्तुओं के काम में लगे लोग एक फॉर्म पर जरूरी जानकारी भर कर पास हासिल कर सकते हैं. पास हासिल करनेवालों को अपने साथ सेवा से संबंधित पहचान पत्र रखना जरूरी होगा. लॉकडाउन के दौरान अगर किसी को कोई शिकायत है तो पुलिस को 2346 9536 नंबर पर फोन किया जा सकता है.

कोरोना का खतरा, आपके मोबाइल, लेपटॉप और कंप्यूटर पर क्यों है? जानिए इस रिपोर्ट में

कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र से आई अच्छी खबर, पुणे के पांच मरीज हुए ठीक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FAIMA और NMC चेयरमैन की बैठक, डॉक्टरों की लंबी ड्यूटी समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
FAIMA और NMC चेयरमैन की बैठक, डॉक्टरों की लंबी ड्यूटी समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे डाली चुनौती, कहा- 'सोमवार को...'
CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे डाली चुनौती, कहा- 'सोमवार को...'
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानें क्या हुई बात?
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानें क्या हुई बात?

वीडियोज

Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज' से फिर दौड़ने लगा तेल, सप्लाई चैन हुआ नार्मल, जंग के साये में ट्रंप का बड़ा दावा
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
मथुरा में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई सुसाइड की वजह
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट; देखें वीडियो
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
Embed widget