एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः जम्मू में संक्रमण पर सख्त हुआ प्रशासन, शहर में आने वाले सभी लोगों को कराना होगा टेस्ट

जम्मू की डीएम सुषमा चौहान ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर आदेश जारी किए हैं. जिसमें कहा गया है कि जम्मू में आने वाले सभी यात्रियों को अपना कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा. वहीं निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही भी होगी.

जम्मू: जम्मू शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क मार्ग से कश्मीर घाटी या पंजाब की तरफ से आने वाले हर यात्री का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया है. इसके लिए प्रशासन ने जम्मू शहर के एंट्री पॉइंट्स पर चेक पॉइंट बनवाये हैं.

जम्मू में आने वाले सभी लोगों को कराना होगा कोरोना टेस्ट

जम्मू की डीएम सुषमा चौहान की तरफ से जारी किये गए आदेश में कहा गया है कि शनिवार से पंजाब या कश्मीर की तरफ से सड़क मार्ग के द्वारा जम्मू आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा. प्रशासन ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि कश्मीर से आने वाले सभी यात्रियों को नगरोटा में बने टोल प्लाजा के चेक पॉइंट पर, जबकि पंजाब से आने वाले सभी यात्रियों को जम्मू के परमंडल मोढ़ पर बने चेक पॉइंट पर पंजीकृत करवाना होगा.

निर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही

जम्मू पहुंच रहे इन सभी यात्रियों को अपने टेस्ट जम्मू के मेडिकल कॉलेज, गांधी नगर अस्पताल या मोबाइल टेस्टिंग वैन में करवाने होंगे. वहीं इस आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई यात्री इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

जम्मू और कश्मीर में कोरोना का असर

फिलहाल जम्मू और कश्मीर में अबतक कोरोना के 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. अभीतक यहां 12757 संक्रमित मामले देखे गए हैं. जिनमें से 6558 संक्रमित लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं वर्तमान में जम्मू और कश्मीर में 5968 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है. यहां कोरोना संक्रमण से अबतक 231 लोगों की मौत हुई है.

देश में कोरोना का आंकड़ा दस लाख पार

देशभर में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण 10,03,832 के पार पहुंच चुका है. वर्तमान में देश में 3,42,473 से ज्यादा संक्रमित लोग अपना इलाज करवा रहे हैं. वहीं 6,35,756 लाख से ज्यादा संक्रमित लोगों का इलाज सफल रहा है. देश में अबतक 25 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं.

इसे भी देखेंः UP Coronavirus News Update: सामने आए संक्रमण के 1919 नये मामले, 1100 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा

Coronavirus: छत्तीसगढ़ में सामने आए 215 नए मामले, अबतक करीब पांच हजार लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget